Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में पहले चरण का मतदान आज, पुलवामा, कुलगाम और किश्तवाड़ में लंबी कतारें, वोटिंग के लिए उमड़े मतदाता

Vpb
Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में पहले चरण का मतदान आज, पुलवामा, कुलगाम और किश्तवाड़ में लंबी कतारें, वोटिंग के लिए उमड़े मतदाता
X
Jammu and Kashmir: जम्मू/पुलवामा। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को विधानसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे शुरु हुआ। पहले चरण की इन 24 सीटों पर पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती समेत 219 उम्मीदवार मैदान पर हैं। पोलिंग बूथ पर सुबह-सुबह लोगों में काफी उत्साह दिखा। पुलवामा, किश्तवाड़ और कुलगाम में मतदान के लिए उमड़े मतदाता।



Jammu and Kashmir:
पहले चरण में जम्मू-कश्मीर के सात जिलों की 24 विधानसभा सीट पर चुनाव चल रहे हैं। 24 सीटों पर 90 निर्दलीय सहित 219 उम्मीदवारों के लिए 23 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। विस्थापित कश्मीरी पंडित दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग, पुलवामा, शोपियां और कुलगाम जिले के 16 विधानसभा क्षेत्रों में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।




पीएम मोदी ने की अधिक से अधिक संख्या में वोटिंग करने की अपील
Jammu and Kashmir: पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर जम्मू-कश्मीर के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में वोटिंग करने की अपील की है। पीएम मोदी ने बुधवार सुबह सोशल मीडिया पर लिखा- मैं जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में उन सभी निर्वाचन क्षेत्रों में जहां आज मतदान हो रहा है, बड़ी संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र के त्योहार को मजबूत करने का आग्रह करता हूं। मैं विशेष रूप से युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान करता हूं।"




Jammu and Kashmir: आज इन दिग्गजों पर फैसला लेगी जनता
इस चरण में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती (श्रीगुफवारा-बिजबेहरा), अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव एवं पूर्व मंत्री गुलाम अहमद मीर (दूरू), चार बार के विधायक एवं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के अनुभवी नेता एमवाई तारिगामी (कुलगाम), पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता पीरजादा सईद (अनंतनाग) और नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) की सकीना इटू (डीएच पोरा) के भाग्य का भी फैसला होगा।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire