Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

First look of 'Peddi' released : राम चरण का ‘पेड्डी’ फर्स्ट लुक, ‘पुष्पा’ की कॉपी या ब्लॉकबस्टर का वादा?

राम चरण का यह इंटेंस अवतार देखकर फैंस जहां उत्साहित हैं, वहीं कुछ लोग इसे अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा’ से तुलना कर ‘कॉपी’ करार दे रहे हैं।

First look of Peddi released : राम चरण का ‘पेड्डी’ फर्स्ट लुक, ‘पुष्पा’ की कॉपी या ब्लॉकबस्टर का वादा?
X

First look of 'Peddi' released : मुंबई। साउथ सुपरस्टार राम चरण ने अपने जन्मदिन 27 मार्च 2025 पर फैंस को एक शानदार तोहफा दिया है। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेड्डी’ से उनका फर्स्ट लुक रिवील हो गया है, जो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। पहले ‘आरसी-16’ के नाम से चर्चित इस फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना कर रहे हैं, और अब इसका टाइटल ‘पेड्डी’ रखा गया है। राम चरण का यह इंटेंस अवतार देखकर फैंस जहां उत्साहित हैं, वहीं कुछ लोग इसे अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा’ से तुलना कर ‘कॉपी’ करार दे रहे हैं।

First look of 'Peddi' released : राम चरण का लुक, ‘पुष्पा’ से प्रेरणा?
‘पेड्डी’ के पहले पोस्टर में राम चरण बिखरे बालों, बढ़ी हुई दाढ़ी और नाक में नथ के साथ नजर आ रहे हैं। उनकी तीखी आंखें और गंभीर एक्सप्रेशन उनके किरदार की गहराई को दर्शाते हैं। इस लुक को देखते ही लोगों को ‘पुष्पा’ और ‘पुष्पा 2’ में अल्लू अर्जुन का स्टाइल याद आ गया। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिखा, “पुष्पा की कॉपी, सिगरेट जोड़ी और बस!” एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “ये तो मिनी पुष्पा लग रहा है।” हालांकि, कुछ फैंस इसे ब्लॉकबस्टर का संकेत मान रहे हैं। पोस्टर के साथ कैप्शन दिया गया है- “पहचान की लड़ाई!!” जो फिल्म की थीम की ओर इशारा करता है।

First look of 'Peddi' released : दूसरा पोस्टर, धमाकेदार एक्शन का वादा-
फिल्म का दूसरा पोस्टर भी कम धांसू नहीं है। इसमें राम चरण एक पुराना क्रिकेट बैट थामे हुए दिख रहे हैं, जबकि बैकग्राउंड में फ्लडलाइट्स से रोशन एक गांव का स्टेडियम नजर आता है। यह पोस्टर फिल्म के एक्शन और ड्रामा से भरपूर होने का हिंट देता है। फैंस इस लुक को देखकर पहले ही ‘ब्लॉकबस्टर’ की भविष्यवाणी कर रहे हैं।

First look of 'Peddi' released : यूजर्स के मिक्स्ड रिएक्शन-
राम चरण के इस लुक पर लोगों की प्रतिक्रियाएं मिश्रित हैं। जहां कुछ ने इसे ‘पुष्पा 2’ की नकल बताया, वहीं कई फैंस ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि यह फिल्म साउथ सिनेमा में नया बेंचमार्क सेट कर सकती है। एक यूजर ने लिखा, “पुष्पा स्टाइल जरूर है, लेकिन राम चरण का स्वैग अलग लेवल का है।”

First look of 'Peddi' released : ‘पेड्डी’ की स्टार कास्ट और प्रोडक्शन-
फिल्म में राम चरण के साथ शिव राजकुमार, जान्हवी कपूर, जगपति बाबू और दिव्येंदु शर्मा जैसे सितारे नजर आएंगे। इसका निर्माण वेंकट सतीश किलारू ने किया है, जबकि संगीत की कमान मशहूर संगीतकार एआर रहमान ने संभाली है। यह फिल्म अपने भव्य निर्माण और दमदार कहानी के लिए पहले से ही चर्चा में है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire