Top
Begin typing your search above and press enter to search.

ब्रेकिंग न्यूज: बेंगलुरु RCB व‍िक्ट्री परेड भगदड़ मामले में पहली गिरफ्तारी, RCB मार्केटिंग हेड निखिल सोसले अरेस्ट

बेंगलुरु। RCB marketing head Nikhil Sosale arrested: बेंगलुरु में 4 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की व‍िक्ट्री परेड से पहले हुई भगदड़ मामले में पुलिस ने RCB के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले को गिरफ्तार किया है।

ब्रेकिंग न्यूज: बेंगलुरु RCB व‍िक्ट्री परेड भगदड़ मामले में पहली गिरफ्तारी, RCB मार्केटिंग हेड निखिल सोसले अरेस्ट
X

बेंगलुरु। RCB marketing head Nikhil Sosale arrested: बेंगलुरु में 4 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की व‍िक्ट्री परेड से पहले हुई भगदड़ मामले में पुलिस ने RCB के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले को गिरफ्तार किया है। यह इस मामले में पहली बड़ी गिरफ्तारी है। इसके साथ ही डीएनए एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स के तीन स्टाफ मेंबर्स किरण, सुमंथ और सुनील मैथ्यू को हिरासत में लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, निखिल सोसले मुंबई भागने की फिराक में थे और जैसे ही वह एयरपोर्ट पहुंचे, पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। निखिल से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बेंगलुरु में RCB की जीत के बाद हुई व‍िक्ट्री परेड से पहले हुई भगदड़ में और अव्यवस्था में उनकी भूमिका कितनी गंभीर थी।

3 डीएनए स्टाफ हिरासत में

बता दें कि बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास हाल ही में मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने के मामले में कब्बन पार्क पुलिस थाने में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), डीएनए एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स (जो इवेंट की आयोजन कंपनी थी), कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

डीएनए के तीन स्टाफ मेंबर्स किरण, सुमंथ और सुनील मैथ्यू को पुलिस ने हिरासत में लिया है. फिलहाल इनसे क्यूबन पार्क थाने में पूछताछ जारी है। इससे पहले सीएम सीएम सिद्धारमैया ने पुलिस को बेंगलुरु भगदड़ का जिम्मेदार माना था. जिसके बाद पुलिस कमिश्नर समेत कई अफसर सस्पेंड कर दिए गए थे। बाद में कर्नाटक के IPS अधिकारी सीमांत कुमार सिंह को बेंगलुरु का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire