Create your Account
रामलला की भव्य महाआरती के साथ मनाई पहली वर्षगांठ, सैकड़ों युवाओं ने रामलला की आरती की
MP News : भोपाल। सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका रखने वाले भोपाल की हुजूर विधानसभा के विधायक रामेश्वर शर्मा ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्रथम वर्षगांठ को अनूठे अंदाज में मनाया। विधायक शर्मा ने अपने कार्यालय युवा सदन पर श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति सजाई है। जिसका शुक्रवार को वर्षगाँठ की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने शुभारंभ किया था। इसी प्रदर्शनी के समक्ष शनिवार को विधायक रामेश्वर शर्मा ने भगवान श्रीराम की महाआरती कर वर्षगाँठ का पर्व मनाया। महाआरती में ढोल-ताशों की धुन पर रामलला की आरती उतारी गई।
MP News : इस अवसर पर हुजूर विधानसभा सहित भोपाल के सैकड़ों युवा उपस्थित रहे। महाआरती के दौरान नागरिकों ने आतिशबाजी के साथ एक दूसरे को बधाई देकर वर्षगाँठ का पर्व मनाया। महाआरती आयोजन में विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि आज हम अयोध्या में प्रभु राम जी के आलौकिक दर्शन कर आ रहे हैं तो इसके पीछे अनेकों बलिदानों की गाथा है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रामभक्तों के संकल्प के लिए समर्पण है और हम जैसे करोड़ों रामभक्तों की प्रार्थनाएं हैं। मोदी जी के नेतृत्व में देश में ऐसा सकारात्मक परिवर्तन आया जिससे हमारे प्रभु के मंदिर का मार्ग प्रशस्त हुआ और सुप्रीम कोर्ट से मुहर लगने के बाद आज हम उसका साकार स्वरूप दैख रहे हैं।
MP News : उन्होंने कहा कि अयोध्या में जो प्रभु श्रीराम जी का भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ है। ये हिन्दू अस्मिता के बढ़ते मान का प्रतीक है। इस उपलक्ष्य में भारत अपनी सांस्कृतिक स्वतंत्रता का उत्सव मना रहा है। सैकड़ों वर्षों की प्रतीक्षा के बाद भव्य राममंदिर बना है, उसमें प्रभु विराजमान हुए हैं, प्रभु विराजमान की यह पहली वर्षगांठ है, इसलिए इसे राममय स्वरूप में मनाया। ये वर्षगाँठ केवल सामान्य दिन नहीं है। यह हमारे गौरव का दिवस है, यह दिन आने वाली पीढ़ियों को गौरवान्वित अनुभव कराता रहेगा।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: सुशासन का पाठ सीखने कल IIM में लगेगी मंत्रियों की क्लास, दो दिवसीय चिंतन शिविर में तकनीकी नवाचार और विकास पर होगी चर्चा
- 2. Chhattisgarh High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्कूलों में मंत्र पाठ पर दायर याचिका की खारिज, सबूत मिलने पर फिर होगी सुनवाई
- 3. UP: यहां फिर बदला स्कूल खुलने का समय, बीएसए ने जारी किया आदेश, जानिए अब कब लगेंगी कक्षाएं
- 4. Tridha Choudhury : ‘आश्रम’ में बॉबी देओल संग बोल्ड सीन करने की मिली सजा, बॉयफ्रेंड ने तोड़ा रिश्ता
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

