Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Firing in New York Queens: अमेरिका में एक और हमला, New York क्वीन्स में अंधाधुंध फायरिंग, 11 लोग घायल

Firing in New York Queens: अमेरिका में एक और हमला, New York क्वीन्स में अंधाधुंध फायरिंग, 11 लोग घायल
X

Firing in New York Queens: न्यूयॉर्क: अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक और हिंसक घटना सामने आई है। क्वीन्स इलाके में स्थित अमाजुरा नाइट क्लब में हुई फायरिंग में 11 लोग घायल हो गए हैं। यह घटना न्यू ऑरलिन्स में हुए ट्रक हमले के एक दिन बाद हुई है, जिसमें 15 लोग मारे गए थे। क्वीन्स में हुई फायरिंग अमेरिकी समयानुसार रात 11:45 बजे हुई और इस हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, फायरिंग की घटना अमाजुरा नाइट क्लब में हुई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी लोग भी घायल हैं, जिनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही न्यूयॉर्क पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल, यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि फायरिंग किसने की थी और उसका मकसद क्या था।

Firing in New York Queens: यह फायरिंग उस समय हुई जब क्लब में लोग नया साल मनाने के लिए जमा हुए थे। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, 11:45 बजे कई राउंड फायरिंग की आवाजें सुनाई दीं, जिसके बाद इलाके में हंगामा मच गया। क्लब में मौजूद लोग शुरुआत में यह समझ ही नहीं पाए कि क्या हो रहा है, लेकिन जब भगदड़ मच गई, तो उन्हें घटना का एहसास हुआ। न्यूयॉर्क प्रशासन ने घटना स्थल को घेर लिया है और वहां से सभी लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। पुलिस अब इस मामले की गहन जांच कर रही है, लेकिन हमलावर के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है।


Firing in New York Queens: यह घटना न्यू ऑरलिन्स में हुए उस ट्रक हमले के ठीक बाद हुई है, जिसमें शमसुद्दीन जब्बार नामक व्यक्ति ने ट्रक चलाकर नया साल मना रहे लोगों की भीड़ पर हमला किया था। इस हमले में 15 लोग मारे गए थे और कई लोग घायल हुए थे। एफबीआई ने जब्बार को बाद में मार गिराया था। उनके ट्रक से इस्लामिक स्टेट का झंडा बरामद हुआ था और कुछ वीडियो भी मिले थे, जिनमें वह हत्याएं करने की बात कर रहा था। न्यूयॉर्क पुलिस इस समय दोनों घटनाओं के बीच किसी भी कनेक्शन की जांच कर रही है। फिलहाल, इस हमले के संदिग्धों के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है और मामले की जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire