Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Firecracker Factory Explosion : CM डॉ मोहन ने दुख जताते हुए दिए फैक्ट्री ब्लास्ट की जांच के आदेश, मृतकों के परिवार को 4-4 लाख मुआवजा

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गहरा दुख जताते हुए घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

Firecracker Factory Explosion : CM डॉ मोहन ने दुख जताते हुए दिए फैक्ट्री ब्लास्ट की जांच के आदेश, मृतकों के परिवार को 4-4 लाख मुआवजा
X

Firecracker Factory Explosion : भोपाल। देवास जिले के टोंककला स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए भयावह विस्फोट के बाद पूरे मध्य प्रदेश में सनसनी फैल गई है। हादसे में कई लोगों के मारे जाने और दर्जनों के घायल होने की खबर के बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गहरा दुख जताते हुए घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और प्रशासनिक टीम को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और घायलों के मुफ्त इलाज की घोषणा की गई है।

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में हुआ विस्फोट इतना भीषण था कि धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। ब्लास्ट के बाद शवों के टुकड़े 20 से 25 फीट दूर तक जा गिरे और फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कई मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें इंदौर रेफर किया गया है।

मृतकों की संख्या को लेकर अलग-अलग आंकड़े सामने आ रहे हैं। कलेक्टर ने अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि अस्पताल के आरएमओ ने तीन मौतों की जानकारी दी है। वहीं एक दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगतों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। फिलहाल पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर राहत कार्य में जुटी हुई हैं और विस्फोट के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire