Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Fire in Antyodaya Express: दरभंगा से जालंधर जा रही अंत्योदय एक्सप्रेस में अचानक लगी आग, देखें वीडियो

Fire in Antyodaya Express: दरभंगा से जालंधर जा रही अंत्योदय एक्सप्रेस में अचानक लगी आग, देखें वीडियो
X

Fire in Antyodaya Express: बिहार: दरभंगा से पंजाब के जालंधर जा रही अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन में उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर जिले में खलीलाबाद स्टेशन के पास आग लगने की घटना सामने आई। यह हादसा त्रिपाठी मार्केट के नजदीक हुआ, जब ट्रेन के पहिये के पास से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते धुआं पूरी बोगी में फैल गया, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। अफरा-तफरी के बीच किसी यात्री ने चेन खींचकर ट्रेन को रोक दिया। यात्री डिब्बों से बाहर भागने लगे।

Fire in Antyodaya Express: रेल कर्मचारियों, ड्राइवर, गार्ड और स्थानीय प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया। जांच में पता चला कि चेन खींचने से ब्रेक बाइंडिंग हुई, जिसके कारण धुआं निकला। सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। स्थिति नियंत्रित होने के बाद ट्रेन 45 मिनट की देरी से रवाना हुई।

Fire in Antyodaya Express: सूचना मिलते ही एसडीएम सदर और पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। यह घटना शहर कोतवाली थाना क्षेत्र की है। गनीमत रही कि कोई जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ।



Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire