Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Fire in Rajdhani Express: राजधानी एक्सप्रेस के बी-1 कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Fire in Rajdhani Express: राजधानी एक्सप्रेस के बी-1 कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
X

Fire in Rajdhani Express: रतलाम: मध्य प्रदेश के रतलाम के पास रविवार सुबह राजधानी एक्सप्रेस में अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल अंतर्गत विक्रमगढ़ आलोट और लूनीरिछा स्टेशनों के बीच सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। ट्रेन त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन जा रही थी।

बी-1 एसी कोच से उठी आग की लपटें

जानकारी के अनुसार ट्रेन के बी-1 थर्ड एसी कोच के नीचे से पहले धुआं निकलता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और पास स्थित एसएलआर लगेज ब्रेक वैन को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें दूर तक दिखाई दे रही थीं। स्थिति गंभीर होते देख गार्ड ने तुरंत लोको पायलट को सूचना दी, जिसके बाद ट्रेन को तुरंत रोका गया।


68 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

आरपीएफ जवानों और रेलवे कर्मचारियों ने तेजी दिखाते हुए करीब 15 मिनट के भीतर बी-1 कोच में मौजूद सभी 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यात्रियों को दूसरे कोचों में शिफ्ट किया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।


रेलवे और दमकल टीम ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही कोटा से राहत ट्रेन, मेडिकल टीम और बचाव दल मौके पर रवाना किए गए। दमकल विभाग ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने ओएचई बिजली सप्लाई बंद कर दी और क्षतिग्रस्त कोचों को ट्रेन से अलग किया गया।


शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच जारी

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि रेलवे अधिकारियों ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। हादसे के कारण नई दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर कुछ समय तक रेल यातायात प्रभावित रहा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire