Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
OMG: सरकारी अस्पताल में लगी आग, भगदड़ में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, घरवालों ने रख दिया नाम...भगवान भरोसे
- Pradeep Sharma
- 28 Dec, 2024
Fire in hospital: हरियाणा के नारनौल स्थित एक सरकारी अस्पताल में आग लगने से हड़कंप मच गया। अस्पताल की पुरानी बि
नारनौल। Fire in hospital: हरियाणा के नारनौल स्थित एक सरकारी अस्पताल में आग लगने से हड़कंप मच गया। अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़क उठी, जिससे मरीजों में भगदड़ मच गई।
Fire in hospital: इस दौरान एक महिला ने बताया कि वह अपनी बहू को लेकर कुछ ही देर पहले वार्ड में पहुंची थीं, और अचानक आग लगने से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। डॉक्टर ने सभी को वार्ड से बाहर जाने के लिए कहा और बताया कि सभी को अस्पताल की नई बिल्डिंग में जाना होगा। जो लोग खुद से चलने में सक्षम थे, वे नए भवन में चले जाएं, जबकि जिनकी हालत खराब थी, उन्हें एंबुलेंस से शिफ्ट किया जाएगा। भगदड़ के बीच ही महिला की बहू ने एक स्वस्थ लड़के को जन्म दिया। फिलहाल जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं। घरवालों ने बच्चे का नामकरण कर दिया। बच्चे के साथ आई महिला ने बताया उन्होंने बच्चे का नाम भगवान भरोसे रख दिया है।
Fire in hospital: यह घटना जिस पुरानी बिल्डिंग में हुई, वह नागरिक अस्पताल का एक हिस्सा है जिसे 15 साल पहले ही कंडम (असुरक्षित) घोषित किया जा चुका था। इसके बावजूद, अस्पताल का जच्चा-बच्चा वार्ड, रजिस्ट्रेशन कक्ष, कई डॉक्टरों के ओपीडी, दवाईघर, ईसीजी रूम और ऑपरेशन थिएटर जैसी सुविधाएं इसी पुरानी बिल्डिंग में स्थित थीं।
Related Posts
More News:
- 1. newsplus21, Chhattisgarh Local News
- 2. MP News : परीक्षा के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 9 साल के छात्र की मौत; कई बच्चे घायल
- 3. CG Transfer: मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में पुलिस का बड़ा फेरबदल, 69 पुलिस कर्मियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट
- 4. ED Raid : पंजाब में सियासी हलचल, मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड, AAP ने भाजपा पर साधा निशाना
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

