Top
Begin typing your search above and press enter to search.

भोपाल के कपड़ा मार्केट में लगी आग, लाखों रुपए का नुकसान

भोपाल के कपड़ा मार्केट में लगी आग, लाखों रुपए का नुकसान
X

भोपाल: राजधानी भोपाल के बैरागढ़ में शुक्रवार तड़के 3 कपड़ा दुकान और एक फ्लैट में आग लग गई। इससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया। बैरागढ़, फतेहगढ़, गांधीनगर समेत अन्य फायर स्टेशनों से आधा दर्जन से अधिक दमकलें मौके पर पहुंची। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।


आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है, फिलहाल जांच की जा रही है।जानकारी के मुताबिक, आग की घटना सबसे पहले मेन रोड पर सुरेश इलेक्ट्रिक के पास स्थित बिल्डिंग में हुई। सबसे पहले एक कपड़ा दुकान में आग लगी। जिसने दो और दुकानों को चपेट में ले लिया।




जिसके बाद धीरे-धीरे आग फर्स्ट फ्लोर तक पहुंच गई और इसने विकराल रूप ले लिया। फ्लैट खाली होने की वजह से कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। फिलहाल, घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।


जांच की जा रही है।बैरागढ़ भोपाल का सबसे बड़ा कपड़ा मार्केट है, यहां थोक और रिटेल की 400 से अधिक दुकानें हैं। जिन दुकानों में आग लगी है, ठीक उसके पीछे कपड़ की थोक दुकानें हैं। अगर सही समय पर आग पर काबू नहीं पाया गया होता तो वहां आसपास स्थिक अन्य दुकानें भी चपेट में आ जाती।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire