Begin typing your search above and press enter to search.
किरायेदारों का सत्यापन नहीं करवाने वाले दो मकान मालिको के खिलाफ एफआईआर दर्ज
आदेश के उल्लंघन पर पुलिस ने दोनों मकान मालिकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल की अयोध्यानगर पुलिस ने दो मकान मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उन्होंने किराएदारों का सत्यापन नहीं कराया था। पुलिस ने पेट्रोलिंग कर संदिग्धों की चौकिंग की। अयोध्यानगर थाना प्रभारी महेश लिल्हारे ने बताया कि आपराधिक गतिविधियों पर रोकथाम एवं संदिग्धों की पतारसी के लिए निजी संस्थानों द्वारा अपने कर्मचारी एवं मकान मालिकों द्वारा किरायेदारों की जानकारी पोर्टल पर अपडेट करने के आदेश पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र ने दिए थे।
MP News : इस आदेश का पालन कराने के मकसद से पुलिस द्वारा संदिग्ध व किराएदारों की चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के दौरान सोमवार को पुलिस ने मकान मालिक हरिसिंह यादव निवासी एन-सेक्टर और मनोज कुमार गुप्ता निवासी एन-सेक्टर अयोध्यानगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मकान मालिकों ने उनके मकान में किराए से रहने वाले लोगों की सूचना पोर्टल पर नहीं दी और न ही थाने पर दी। आदेश के उल्लंघन पर पुलिस ने दोनों मकान मालिकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


