Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

बिना अनुमति चुनावी आम सभा करने वाले दिग्विजय जीतू पटवारी पर एफआईआर

ऐसे में लगभग दो ढाई घंटे तक आम रास्ता अवरुद्ध किया गया।

बिना अनुमति चुनावी आम सभा करने वाले दिग्विजय जीतू पटवारी पर एफआईआर
X
MP News : भोपाल। विजयपुर में बिना अनुमति आमसभा करने के आरोप पर राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, उपनेता हेमंत कटारे, भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया, कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजयपुर हरिकिशन कुशवाह पर एफआइआर दर्ज की गई है। उपचुनाव के लिए गठित एफएसटी दल के प्रभारी दिनेश कुमार चंदेरिया की शिकायत पर एफआइआर दर्ज हुई है।



MP News : मामले में भाजपा नेताओं ने शनिवार शाम कलेक्टर को भी शिकायत की थी। एफएसटी दल प्रभारी चंदेरिया ने थाने में आवेदन दिया कि कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कुशवाह द्वारा 19 अक्टूबर को आवेदन दिया गया, जिसमें 25 अक्टूबर को दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक मंडी प्रांगण में सभा का आयोजन करने की अनुमति मांगी। 22 को दूसरे आवेदन में 25 की सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक डाबीपुरा से सैमई तिराहा तक रोड शो करने और उसके बाद मंडी प्रांगण में जनसभा की अनुमति मांगी, लेकिन आमसभा मंडी प्रागंण विजयपुर न करते हुए मुरैना-शिवपुरी रोड तहसील कार्यालय विजयपुर के सामने आयोजित की गई।



MP News : ऐसे में लगभग दो ढाई घंटे तक आम रास्ता अवरुद्ध किया गया। शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 126(2), 223, 285 में केस दर्ज किया। उपचुनाव के दौरान विजयपुर में कांग्रेस नेताओं पर लगातार दूसरे दिन एफआइआर दर्ज हुई है। भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत का पुराना वीडियो पोस्ट करने पर को केस दर्ज हुआ है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire