Create your Account
फिल्ममेकर सुभाष घई की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती
मुंबई: देश के जाने माने फिल्म निर्माता सुभाष घई को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घई को सांस लेने में परेशानी, कमजोरी, बार-बार चक्कर आना, याददाश्त में कमी और बोलने में कठिनाई जैसी समस्याएं महसूस हो रही थीं, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया।
हालांकि, बताया जा रहा है कि घई की स्थिति गंभीर नहीं है और उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घई के प्रतिनिधि ने कहा, "सुभाष घई बिल्कुल ठीक हैं और उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। वे स्वस्थ हैं और आपकी चिंता के लिए धन्यवाद।"
सुभाष घई, जिन्होंने बॉलीवुड को 'राम लखन', 'खलनायक', 'परदेस' और 'ताल' जैसी हिट फिल्में दी हैं। घई को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए कई सम्मान मिले हैं, जिनमें 2006 में फिल्म इकबाल के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी शामिल है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Weather News : बस्तर में बरसा प्री-मानसून, छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन गरज-चमक और बारिश का अलर्ट
- 2. CG News: चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना को मिली मंजूरी, 755 करोड़ रुपए होंगे खर्च
- 3. Stock Market, June 15: अमेरिका-ईरान सीजफायर से लगी लॉटरी Sensex 736 अंक उछला, Nifty 23853 पर बंद
- 4. MP News : बैलों को नहलाने गए दो सगे भाई तालाब में डूबे, दोनों की हुई मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

