Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
स्कूल में अश्लील वीडियो देखने पर दो शिक्षकों के बीच मारपीट, एक शिक्षक निलंबित
इस झगड़े में शिक्षक उदय मेहता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Bihar News : सहरसा। बिहार के सहरसा जिले के बनमाईटहरी अंचल स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय महारस में दो शिक्षकों के बीच विद्यालय अवधि में मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के दौरान एक शिक्षक मोबाइल पर अश्लील वीडियो देख रहा था, जिसका दूसरे शिक्षक ने विरोध किया। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई। इस झगड़े में शिक्षक उदय मेहता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Bihar News : निलंबन की कार्यवाही-
घटना के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (डीइओ) ने मामले का संज्ञान लेते हुए दोषी शिक्षक विकास कुमार भगत को निलंबित कर दिया है। उनके निलंबन का आदेश बिहार राज्य अध्यापक (नियुक्ति, स्थानांतरण, अनुशासनिक कार्यवाही एवं सेवाशर्त्त) संशोधन नियमावली 2024 के तहत जारी किया गया है। निलंबन की अवधि के दौरान विकास कुमार का कार्यस्थल प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय महिषी रहेगा, और उन्हें केवल जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।
Bihar News : मारपीट में घायल शिक्षक उदय कुमार पर भी होगी कार्यवाही-
इस घटना में घायल हुए शिक्षक उदय कुमार के खिलाफ भी कार्रवाई हेतु प्रखंड नियोजन इकाई को निर्देशित किया गया है। डीइओ ने अपने पत्र में इस घटना को सरकारी सेवक नियमावली 1976 के प्रतिकूल मानते हुए इसे अनुशासनहीनता का मामला करार दिया है।
Bihar News : शिक्षक पर पैसे छीनने का भी आरोप-
घटना के दौरान एक और आरोप सामने आया है कि निलंबित शिक्षक विकास कुमार ने मारपीट के दौरान उदय मेहता से पैसे भी छीन लिए। इस संबंध में उदय मेहता ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें मारपीट और नकदी छीनने का आरोप लगाया गया है। अपर थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


