Breaking News
:

FIFA World Cup: दो गोल से पीछे थी अर्जेंटीना, आखिरी 14 मिनट में मेसी ने पलट दी बाजी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की

FIFA World Cup: Argentina defeated Egypt 3-2, securing spot in quarter-finals, Lionel Messi,Golden Boot race

FIFA World Cup: अटलांटा। फीफा विश्व कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने शानदार वापसी करते हुए मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

FIFA World Cup: अटलांटा। फीफा विश्व कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने शानदार वापसी करते हुए मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। एक समय अर्जेंटीना 0-2 से पीछे थी, लेकिन मैच के आखिरी 14 मिनट में लियोनेल मेसी की अगुआई में टीम ने तीन गोल दागकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। अब क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना का सामना  स्विट्जरलैंड से होगा।


FIFA World Cup: मुकाबले की शुरुआत मिस्र के पक्ष में रही। 15वें मिनट में यासेर इब्राहिम ने हेडर के जरिए गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। पहले हाफ में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी पेनल्टी को गोल में नहीं बदल सके। इसका फायदा उठाते हुए मिस्र ने 67वें मिनट में मोहम्मद सलाह के असिस्ट पर मुस्तफा जिको के गोल से बढ़त 2-0 कर दी।


FIFA World Cup: दो गोल से पिछड़ने के बाद अर्जेंटीना ने दमदार वापसी की। 79वें मिनट में मेसी के क्रॉस पर क्रिस्टियन रोमेरो ने हेडर से गोल कर अंतर कम किया। इसके चार मिनट बाद मेसी ने शानदार लो शॉट लगाकर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। इंजरी टाइम में लाउतारो मार्टिनेज के सटीक क्रॉस पर एंजो फर्नांडीज ने हेडर के जरिए विजयी गोल दागकर अर्जेंटीना को 3-2 की यादगार जीत दिला दी।


FIFA World Cup: गोल्डन बूट की दौड़ में मेसी सबसे आगे


मिस्र के खिलाफ गोल के साथ ही लियोनेल मेसी ने मौजूदा विश्व कप में अपना आठवां गोल किया। उन्होंने पांच मैचों में आठ गोल कर गोल्डन बूट की दौड़ में बढ़त बना ली है। काइलियन एम्बाप्पे और एरलिंग हालैंड के सात-सात गोल हैं, जबकि हैरी केन छह गोल के साथ उनके पीछे हैं।


FIFA World Cup: मेसी ने रचे कई नए कीर्तिमान


मिस्र के खिलाफ मेसी ने विश्व कप करियर का 21वां गोल किया। यह उनका 31वां विश्व कप मैच और छठा विश्व कप है। रोमेरो के गोल में असिस्ट के साथ उनके नाम अब विश्व कप में 21 गोल और 9 असिस्ट यानी कुल 30 गोलों में सीधा योगदान दर्ज हो गया है। उन्होंने विश्व कप में आठ असिस्ट के डिएगो माराडोना के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया।


FIFA World Cup: इस मुकाबले में मेसी ने कई उपलब्धियां अपने नाम कीं। उन्होंने विश्व कप 2026 में पांच मैचों में आठ गोल किए, लगातार नौ विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने और अर्जेंटीना के लिए अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 204वें मैच में अपना 125वां गोल दागा। हालांकि, वह विश्व कप के एक ही संस्करण में (पेनल्टी शूटआउट को छोड़कर) दो पेनल्टी चूकने वाले पहले खिलाड़ी भी बने।


FIFA World Cup: अर्जेंटीना ने भी बनाया नया रिकॉर्ड


इस जीत के साथ अर्जेंटीना विश्व कप के एक ही संस्करण में तीन अफ्रीकी देशों को हराने वाली पहली टीम बन गई। इससे पहले उसने अल्जीरिया और केप वर्दे को हराया था। इसके अलावा विश्व कप इतिहास में पहली बार किसी टीम ने 78वें मिनट तक दो गोल से पिछड़ने के बावजूद अतिरिक्त समय में जाए बिना मुकाबला जीतने का कारनामा किया।


FIFA World Cup: आंकड़ों में अर्जेंटीना का दबदबा


मैच के आंकड़ों में भी अर्जेंटीना का वर्चस्व साफ नजर आया। टीम ने कुल 19 शॉट लगाए, जिनमें सात निशाने पर रहे, जबकि मिस्र ने केवल पांच शॉट लगाए और उनमें से दो ही लक्ष्य पर रहे। अर्जेंटीना ने पांच बड़े गोल करने के मौके बनाए, विरोधी बॉक्स में 34 बार गेंद पहुंचाई और 63.7 प्रतिशत बॉल पजेशन अपने नाम रखा, जबकि मिस्र पूरे मुकाबले में सिर्फ आठ बार अर्जेंटीना के बॉक्स तक पहुंच सका।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us