Top
Begin typing your search above and press enter to search.

NH-30 पर ट्रक और यात्री बस में भीषण टक्कर, चार यात्री गंभीर रूप से घायल

कांकेर कंपनी की यह बस धमतरी से जगदलपुर की ओर जा रही थी

NH-30 पर ट्रक और यात्री बस में भीषण टक्कर, चार यात्री गंभीर रूप से घायल
X
बालोद: जिले के NH-30 मार्ग पर गंभीर सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक यात्री बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बस में सवार चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल यात्रियों को इलाज के लिए तुरंत चारामा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा पुरूर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-30 धमतरी-जगदलपुर मार्ग के मरकाटोला घाट में हुआ। जानकारी के अनुसार, तेज रफ़्तार बस ने ओवरटेक करते समय ट्रक को बगल से टक्कर मार दी, जिससे बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कांकेर कंपनी की यह बस धमतरी से जगदलपुर की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक भी उसी दिशा में था। टक्कर के बाद, मौके पर पहुंची पुरूर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और हादसे की जांच की जा रही है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire