Top
Begin typing your search above and press enter to search.

तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आए पिता-पुत्री, मौत, चालक फरार

तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आए पिता-पुत्री, मौत, चालक फरार
X

जांजगीर-चांपा। नेशनल हाईवे-49 पर आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार पिता और बेटी को अपने चपेट में ले लिया। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र के अमरताल गांव के पास हुई। जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे-49 पर तेज रफ़्तार से आ रहे ट्रेलर ने बाइक सवार पिता और बेटी को ठोकर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई। वहीं, ट्रेलर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। इस हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire