Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Farmers Protest : शंभू बॉर्डर पर फिर तनाव, दिल्ली कूच की कोशिश में किसानों पर पुलिस का कार्रवाई, आंसू गैस और पानी की बौछार की...

पुलिस ने इस टकराव के दौरान किसानों को बैरिकेडिंग और अन्य उपायों से रोकने की कोशिश की।

Farmers Protest : शंभू बॉर्डर पर फिर तनाव, दिल्ली कूच की कोशिश में किसानों पर पुलिस का कार्रवाई, आंसू गैस और पानी की बौछार की...
X

Farmers Protest : हरियाणा। शंभू बॉर्डर पर फिर एक बार किसानों और पुलिस के बीच तनाव बढ़ गया, जब किसानों ने दिल्ली कूच करने की कोशिश की। शनिवार को 101 किसानों ने दिल्ली जाने के लिए पैदल मार्च शुरू किया, लेकिन हरियाणा पुलिस ने उन्हें रोक लिया और उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके साथ ही किसानों पर पानी की तेज धार भी छोड़ी गई, जिससे कुछ किसान घायल हो गए। पुलिस ने इस टकराव के दौरान किसानों को बैरिकेडिंग और अन्य उपायों से रोकने की कोशिश की।

Farmers Protest : किसानों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री से मिलने के लिए दिल्ली जाना चाहते हैं और शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास कोई ट्रैक्टर या ट्रॉली नहीं है और वे पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना चाहते हैं। किसानों ने प्रशासन से अपील की कि उन्हें दिल्ली जाने की अनुमति दी जाए, ताकि वे अपनी समस्याएं सीधे प्रधानमंत्री तक पहुंचा सकें।

Farmers Protest : पुलिस ने इस टकराव के दौरान किसानों से संवाद किया और उन्हें समझाया कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कदम उठा रहे हैं। प्रशासन ने किसानों से कहा कि अगर वे दिल्ली जाना चाहते हैं तो पहले उन्हें राजधानी में प्रदर्शन के लिए अनुमति लेनी होगी। पुलिस ने यह भी कहा कि अगर ऐसा होता है तो वे किसानों को दिल्ली तक छोड़ने के लिए तैयार हैं।

Farmers Protest : इस घटनाक्रम के दौरान कुछ किसान घायल हो गए, जिन्हें एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। किसानों के समर्थन में कुछ नेता भी पहुंचे, जिनमें बजरंग पूनिया भी शामिल थे। उन्होंने सरकार से अपील की कि वे किसानों के साथ किए गए वादों को पूरा करें और डल्लेवाल की हालत का भी ध्यान रखें, जो खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे हैं।

Farmers Protest : इससे पहले भी, 6 और 8 दिसंबर को किसानों ने दिल्ली कूच की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें पुलिस ने रोक दिया था। तब भी आंसू गैस और पानी की बौछार का इस्तेमाल किया गया था। अब किसान अपनी MSP सहित अन्य मांगों को लेकर लगातार संघर्षरत हैं और शंभू बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire