Top
Begin typing your search above and press enter to search.

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 131 दिन बाद खत्म की भूख हड़ताल, अब इस दिन होगी बैठक

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 131 दिन बाद खत्म की भूख हड़ताल, अब इस दिन होगी बैठक
X

नई दिल्ली: पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 131 दिनों तक चली अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल रविवार को समाप्त कर दी। उन्होंने पिछले साल 26 नवंबर को फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी सहित विभिन्न मांगों को लेकर अनशन शुरू किया था। शनिवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और रेलवे राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने उनसे अनशन खत्म करने की अपील की थी।

चौहान ने घोषणा की कि 4 मई को सुबह 11 बजे किसान संगठनों के साथ पहले से तय बैठक होगी। उन्होंने कहा कि डल्लेवाल अस्पताल से लौट आए हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। केंद्र और किसानों के बीच मांगों पर बातचीत जारी रहेगी।

वहीं, किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने आरोप लगाया कि केंद्र और पंजाब सरकार ने किसानों के साथ गलत व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि मोर्चे को जबरन हटाया गया और नेताओं को गिरफ्तार किया गया। अब किसान संगठनों के दोनों फोरम इस पर चर्चा करेंगे और 4 मई की बैठक में भागीदारी पर अंतिम निर्णय लेंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire