Top
Begin typing your search above and press enter to search.

अगले बरस तू जल्दी आ की कामना के साथ बप्पा की विदाई, सामूहिक विसर्जन जुलूस में शामिल होंगी 200 झांकियां

अगले बरस तू जल्दी आ की कामना के साथ बप्पा की विदाई, सामूहिक विसर्जन जुलूस में शामिल होंगी 200 झांकियां
X
भोपाल। राजधानी भोपाल में बप्पा के विसर्जन की तैयारी पूरी हो चुकी हैं। मूर्ति विसर्जन के दौरान कोई हादसा न हो, इसलिए जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। सभी विसर्जन घाटों पर सीसीटीवी कैमरे रहेंगे। गोताखोर और पुलिसकर्मी 24 घंटे तैनात होंगे। बड़ी मूर्तियां क्रेन से विसर्जित होंगी और छोटी को कुंड में विसर्जित किया जाएगा।

वहीं, शहर में जुलूस रूट पर कुंड के अलावा स्टॉल भी लगेंगे, जहां लोग गणेश मूर्तियां रख सकेंगे। फिर नगर निगम इन्हें विसर्जित करेगा। डोल ग्यारस (एकादशी) से ही निगम, प्रशासन और पुलिस अमला घाटों पर तैनात हो गया है, जो 19 सितंबर तक रहेगा। पूर्व में हुए हादसों को देखते हुए पानी में उतरकर मूर्ति विसर्जित करने की मनाही रहेगी।



सेंट्रल लाइब्रेरी से शुरू होगा जुलूस, पूरी रात चलेगा विसर्जन

हिंदू उत्सव समिति के संतोष साहू ने बताया कि शाम 6.30 बजे से सेंट्रल लाइब्रेरी के पास से सामूहिक विसर्जन जुलूस शुरू होगा, जो इतवारामंगलवारा, हनुमानगंज, जनकपुरी, सिंधी मार्केट, सोमबारा होते हुए कमलापति घाट पहुंचेगा। जुलूस में करीब 200 इझाकियां शामिल होंगी। बिसर्जन पूरी रात चलेगा। मूर्तियां खटलापुरा, प्रेमपुरा, संत हिरदारामनगर बैरागढ़, हथाईखेड़ा डैम, शाहपुरा एवं आर्च ब्रिज के घाट पर मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। डोल ग्यारस के मौके पर शनिवार को यहां 1 हजार से अधिक मूर्तियों का विसर्जन किया गया।

विसर्जन घाटों पर भीड़ कम से कम ही. इसके लिए नगर निगम की ओर से बड़े घाट के रूटों पर बाई और जोन स्तर पर जगह-जग विसर्जन कुंड बनाए जाएंगे। इसके लिए अलग-अलग इलाकों के प्रमुख तिराहे और चौराहों समेत मुख्य रूट पर 100 से ज्यादा विसर्जन कुड बनाए जाएंगे। यहां छोटी प्रतिमाओं के विसर्जन की व्यवस्थाएं की जाएंगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire