Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा लोरमी पहुंचे, शिवमय हुआ शहर, डिप्टी सीएम अरुण साव भी करेंगे दर्शन
आज रविवार को दोपहर 12 से 2 बजे तक आयोजित शिव महापुराण कथा

लोरमी, मुंगेली। लोरमी में आज रविवार को कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा शिव महापुराण सुनाएंगे, जिसे लेकर शिव भक्तों में खास उत्साह है। शनिवार को डिप्टी सीएम अरुण साव, कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा और राजीव लोचन दास महाराज हेलीकॉप्टर से लोरमी पहुंचे। लोरमी पहुंचने के बाद डिप्टी सीएम साव कथा स्थल पर पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
बता दें, आज रविवार को दोपहर 12 से 2 बजे तक आयोजित शिव महापुराण कथा के लिए पुलिस और प्रशासन के साथ ही युवा मंडल के सदस्य भी तैयारी में जुटे हैं। डिप्टी सीएम अरुण साव ने लोरमी में शिव कथा महापुराण के आयोजन को सौभाग्यपूर्ण बताया।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


