Begin typing your search above and press enter to search.
Family Garba 2024 : रायपुर के ओमाया गार्डन में 9 अक्टूबर से तीन दिवसीय फैमिली गरबा का आयोजन, निःशुल्क एंट्री पासेस करें यहां से प्राप्त...
इस महोत्सव को खास बनाने के लिए मशहूर हस्तियों का आगमन होगा,

Family Garba 2024 : रायपुर। राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित ओमाया गार्डन रिसॉर्ट में 9 से 11 अक्टूबर तक फैमिली गरबा का तीन दिवसीय भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय आयोजन एशियन न्यूज और न्यूज प्लस 21 के मीडिया पार्टनरशिप के साथ आयोजित किया जाएगा, जिसमें सुमित ज्वेलर्स, सुमित बाजार, एलबीटी, सुभम के मार्ट, और स्काई टीएमटी मुख्य प्रायोजक हैं। इस आयोजन में भाग लेने के लिए फ्री एंट्री पासेस उपलब्ध हैं, ताकि सभी परिवार इस महोत्सव का हिस्सा बन सकें।
Family Garba 2024 : : यहां से प्राप्त करें फ्री फैमिली गरबा पास-
1- सुमीत ज्वेलर्स, मालवीय रोड
2- सिटी सेंटर मॉल, पंडरी
3- संस्कार कैटरर्स,
4- ओमाया गार्डन,
5- मायरा रिसार्ट,
6- स्काई टीएमटी, हाउस नंबर 16 रिक्रएशियन रोड, चौबे कालोनी रायपुर
7- इंडियन टेरेन, फर्स्ट फ्लोर, शॉप नंबर 20
8- अंबुजा मॉल, ग्राउण्ड फ्लोर
9- बिंग ह्यूमन, शॉप नंबर 20
Family Garba 2024 : इस महोत्सव को खास बनाने के लिए मशहूर हस्तियों का आगमन होगा, जिसमें इंडियन आइडल फेम तोरषा सरकार, ऐश्वर्या, और अभिलाषा अग्रवाल शामिल हैं। इसके अलावा, बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री भी इस आयोजन में विशेष मेहमान होंगी। यह गरबा महोत्सव रायपुरवासियों को संगीत, नृत्य, और सांस्कृतिक धरोहर का एक अनोखा अनुभव प्रदान करेगा, जिसमें पारंपरिक गरबा के साथ-साथ फ्यूजन डांस की प्रस्तुतियाँ भी होंगी। इस आयोजन का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं है, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों को एक साथ लाना और संस्कृति को बढ़ावा देना भी है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


