Top
Begin typing your search above and press enter to search.

स्वतंत्रता दिवस पर नक्सल मोर्चों में शहीद हुए 41 जवानों के परिजनों का हुआ सम्मान

इस सम्मान समारोह में नगरी, कुरूद, मगरलोड, भखारा और धमतरी के शहीद जवानों के परिजन उपस्थित थे।

स्वतंत्रता दिवस पर नक्सल मोर्चों में शहीद हुए 41 जवानों के परिजनों का हुआ सम्मान
X
धमतरी: राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धमतरी जिले में नक्सल मोर्चों पर मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए 41 पुलिस जवानों के परिजनों का सम्मान किया गया। मुख्य समारोह स्थल डॉ. शोभाराम देवांगन स्कूल के एकलव्य खेल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में कुरूद के विधायक अजय चन्द्राकर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और शहीदों के परिजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।




इस सम्मान समारोह में नगरी, कुरूद, मगरलोड, भखारा और धमतरी के शहीद जवानों के परिजन उपस्थित थे। विधायक अजय चन्द्राकर ने इस अवसर पर शहीद जवानों की बहादुरी और देश के प्रति उनके अदम्य साहस को सलाम किया और उनके परिजनों को आश्वासन दिया कि उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।



Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire