Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Fake Tomato Sauce : सावधान! टमाटर नहीं, लाल केमिकल खा रहे हैं आप? 235 किलो नकली सॉस पकड़ाया, ऐसे करें तुरंत पहचान

जांच में खुलासा हुआ कि इस सॉस में टमाटर की जगह गाजर का पल्प, सिरका और कृत्रिम लाल रंग का इस्तेमाल किया जा रहा था।

Fake Tomato Sauce : सावधान! टमाटर नहीं, लाल केमिकल खा रहे हैं आप? 235 किलो नकली सॉस पकड़ाया, ऐसे करें तुरंत पहचान
X

Fake Tomato Sauce : हापुड़। अगर आपके घर में समोसा, मोमोज, बर्गर या सैंडविच के साथ टोमैटो सॉस रोजाना इस्तेमाल होता है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी (FSSAI) की कार्रवाई में उत्तर प्रदेश के हापुड़ में 235 किलो नकली टोमैटो सॉस जब्त किया गया है। जांच में खुलासा हुआ कि इस सॉस में टमाटर की जगह गाजर का पल्प, सिरका और कृत्रिम लाल रंग का इस्तेमाल किया जा रहा था।

चौंकाने वाली बात यह है कि यही मिलावटी सॉस स्थानीय होटल, रेस्टोरेंट और दुकानों तक पहुंच रहा था, जहां से आम लोग इसे खरीदकर खा रहे थे। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार लंबे समय तक ऐसे केमिकल युक्त उत्पादों का सेवन शरीर पर गंभीर असर डाल सकता है, खासकर बच्चों के लिए यह ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है।

घर बैठे ऐसे पहचानें असली और नकली टोमैटो सॉस-

पानी टेस्ट: एक गिलास पानी में थोड़ा सॉस डालें। यदि सॉस तुरंत घुलकर पानी का रंग बदल दे, तो उसमें कृत्रिम रंग होने की संभावना है। असली सॉस आसानी से नहीं घुलता और अपनी संरचना बनाए रखता है।

रंग पर दें ध्यान: असली टोमैटो सॉस का रंग प्राकृतिक लाल होता है। यदि सॉस का रंग अत्यधिक चमकीला, भूरा या काला मिश्रित दिखाई दे, तो उसमें मिलावट हो सकती है।

टेक्सचर जांचें: असली सॉस गाढ़ा और स्मूद होता है, जबकि नकली सॉस अक्सर ज्यादा चिपचिपा या असामान्य रूप से पतला नजर आता है। कई बार इसे गाढ़ा दिखाने के लिए स्टार्च या अन्य पदार्थ मिलाए जाते हैं।

नमक टेस्ट: एक कटोरी में सॉस लेकर उसमें थोड़ा नमक डालें। यदि रंग में असामान्य बदलाव दिखाई दे, तो यह मिलावट का संकेत हो सकता है।

खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान-

1. हमेशा FSSAI लाइसेंस नंबर जांचें।
2. ब्रांडेड और विश्वसनीय कंपनियों के उत्पाद ही खरीदें।
3. एक्सपायरी डेट और सामग्री (Ingredients) जरूर पढ़ें।
4. बहुत सस्ता सॉस खरीदने से बचें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire