Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

असली पुलिस के हत्थे चढ़ा नकली पुलिसकर्मी, वर्दी का रौब दिखाकर करता था अवैध वसूली...

मुखबिरों की मदद से आखिरकार उस शख्स को धरा गया तो इस नकली पुलिसवाले के कई राज से पर्दा उठ गया।

असली पुलिस के हत्थे चढ़ा नकली पुलिसकर्मी, वर्दी का रौब दिखाकर करता था अवैध वसूली...
X
MP Crime : भोपाल। राजधानी की एमपी नगर पुलिस ने नकली पुलिस कर्मी को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी युवक लंबे समय से पुलिसकर्मी बनकर लोगों से अवैध रूप से लूट खसोट कर रहा था। दरअसल पुलिस को पिछले कई दिनों से शिकायतें मिल रही थी कि एक पुलिसवाला लोगों से उगाही कर रहा है। मुखबिरों की मदद से आखिरकार उस शख्स को धरा गया तो इस नकली पुलिसवाले के कई राज से पर्दा उठ गया।


MP Crime : कार्रवाई जब हुई जब यह फर्जी पुलिसवाला अपने आप को असल पुलिस कर्मी बनकर एक दुकान वाले से वसूली कर रहा था। तभी वहां असली पुलिस पहुंच गई और इसका भंडाफोड़ हो गया। आरोपी का नाम आनंद सेन है और वो भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में रहता है। पूर्व में भी कुछ लोगों ने आरोपी की फोटो भी पुलिस को दी थी जिसके बाद मुखबिर तंत्र एक्टिव किया गया। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध जिला अदालत के पास एक दुकान पर खड़ा है तो पुलिस की टीम वहां पहुंची और उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।


MP Crime : बताया जा रहा है कि नकली वर्दी पहनकर पुलिस बनकर घूम रहा आरोपी आनंद जहां कहीं भी पुलिस की गाड़ी देखता, उसके आसपास खड़े होकर फोटो खिंचवा लेता था और लोगों को डरा धमकाकर पैसे की वसूली करता थाफिलहाल आरोपी आनंद सेन से पूछताछ जारी है। पुलिस पूछताछ में यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने अभी तक कहां-कहां लोगों के साथ पुलिस की नकली वर्दी की आड़ में ठगी की है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire