Create your Account
एक्स आर्मी मैन के बिस्तर से बरामद हुए 500 के जाली नोट, रांची पुलिस ने किया खुलासा...
- Rohit banchhor
- 13 Jun, 2025
इस मामले में पुलिस ने एक स्थानीय दुकानदार की शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू की, जिसने जाली नोटों के साथ एक संदिग्ध सौदे की जानकारी दी।
MP News : रांची। रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने जाली नोटों के एक बड़े कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए एक पूर्व सैनिक सुभाष प्रसाद को गिरफ्तार किया है। उसके कालीनगर, थाना नामकुम स्थित घर से 500 रुपये के 37 जाली नोट बरामद किए गए हैं। इस मामले में पुलिस ने एक स्थानीय दुकानदार की शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू की, जिसने जाली नोटों के साथ एक संदिग्ध सौदे की जानकारी दी।
बता दें कि मामला तब सामने आया जब सुधा कॉम्प्लेक्स में मोबाइल दुकान चलाने वाले जमाल ने पुलिस को सूचना दी कि एक युवक, किशोर, ने उनकी दुकान से 3500 रुपये का मोबाइल खरीदा और भुगतान के लिए 500 रुपये के सात जाली नोट दिए। जांच करने पर जमाल ने पाया कि नोट नकली थे और कई नोटों का सीरियल नंबर एक ही था। जमाल ने तुरंत अन्य दुकानदारों को सूचित किया और किशोर से पूछताछ की। किशोर ने खुलासा किया कि उसके पिता, सुभाष प्रसाद, के पास उनके घर में और भी जाली नोट रखे हैं।
डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने किशोर की निशानदेही पर सुभाष प्रसाद के कालीनगर स्थित घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान सुभाष के बिस्तर के नीचे से 500 रुपये के 29 जाली नोट बरामद हुए। इन नोटों में भी कई का सीरियल नंबर एक ही था, जो उनकी नकली होने की पुष्टि करता है। पुलिस ने सुभाष प्रसाद को हिरासत में ले लिया और जाली नोटों के स्रोत व नेटवर्क के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है।
एक्स आर्मी मैन का चौंकाने वाला खुलासा-
सुभाष प्रसाद, जो एक पूर्व सैनिक हैं और वर्तमान में बोरिंग का काम करते हैं, ने पुलिस को बताया कि वह गया जा रहे थे। इस दौरान ट्रेन में शराब की छापेमारी के समय उनके पास बैठे कुछ लोग बैग छोड़कर भाग गए। सुभाष का दावा है कि जाली नोट उसी बैग में थे। हालांकि, पुलिस इस दावे की सत्यता की जांच कर रही है और इस बात की पड़ताल कर रही है कि सुभाष इस जाली नोट रैकेट में कितनी गहराई तक शामिल हैं।
Related Posts
More News:
- 1. India-Australia uranium deal sealed: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच यूरेनियम डील पर मुहर, रक्षा से लेकर AI और स्पेस तक कई अहम समझौते
- 2. Accident : अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 4 की मौत, 8 गंभीर रूप से घायल
- 3. FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप में गोल्डन बूट की रेस हुई इंटरेस्टिंग; 7-7 गोल के साथ मेसी और एमबाप्पे बराबरी पर, जानिए क्या कहता है नियम?
- 4. India-UK Trade: भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते में 'रूल्स ऑफ ओरिजिन' लागू, निर्यातकों को मिलेगा फायदा, सरकार ने जारी किए नए नियम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

