Begin typing your search above and press enter to search.
एम्स भोपाल में ड्रोन से दवाइयां पहुंचने की सुविधा शुरू, इस तरह से होगा योजना का क्रियान्वयन
एम्स

भोपाल। राजधानी भोपाल के एम्स में कौटिल्य भवन का उद्घाटन और ड्रोन सेवा सुविधा की शुरू की गई। ये आयोजन 9वीं राष्ट्रीय आयुर्वेदिक दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मनसुख एल मांडविया, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव, अनुप्रिया पटेल, शोभा करंदलाजे और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम से जुडे थे। वहीं मध्यप्रदेश राज्य मंत्री कृष्णा गौर और भोपाल के सांसद आलोक शर्मा एम्स में मौजूद थे।
150 देशों में मनाया जा रहा आयुर्वेदिक दिवस
अपने संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी ने बताया कि भारत के साथ 150 देशों में आयुर्वेदिक दिवस मनाया जा रहा है। जो की एक गर्व की बात है। नया भारत अपनी समृद्ध परंपराओं और प्राचीन अनुभवों को आधुनिक चिकित्सा से जोड़कर वैश्विक स्वास्थ्य में योगदान दे रहा है। धन्वंतरि जयंती के अवसर पर 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए आयुष्मान वय वंदना कार्ड के रूप में विस्तारित की जा रही है। हर वर्ग के बुजुर्गों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज दिया जाएगा।
-1730290098.jpeg)
जल्दी ही खुलेगा ट्रॉमा सेंटर और कैंसर सेंटर
आयोजन के उपलक्ष्य में भोपाल के सांसद आलोक शर्मा ने जल्दी ही एम्स में ट्रॉमा सेंटर और कैंसर सेंटर खुलने की बात कही है। इसके लिए योजना चल रही है।
11900 वर्गमीटर में फैला भवन
कौटिल्य भवन 6 मंजिला आधुनिक भवन है। जो की 11900 वर्गमीटर में फैला हुआ है। जिसकी परियोजना लागत 64.44 करोड़ है। एम्स के कार्यपालक निर्देशक डॉ. अजय सिंह ने बताया कि भवन के उद्घाटन से विकास को बढ़ावा मिलेगा और ड्रोन सेवा से दूरदराज के तक चिकित्सक सेवाएं पहुंचाई जा सकेंगी।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


