Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

RSS headquarters Nagpur: नागपुर RSS मुख्यालय के पास भारी विस्फोटक बरामद, पूरे शहर में हाई अलर्ट

RSS headquarters Nagpur: नागपुर/नई दिल्ली। नागपुर शहर के सीए रोड स्थित दोसर भवन चौक इलाके में मंगलवार सुबह भारी मात्रा में विस्फोटक मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। मेट्रो स्टेशन के पास एक घर के छोटे गार्डन में

RSS headquarters Nagpur: नागपुर RSS मुख्यालय के पास भारी विस्फोटक बरामद, पूरे शहर में हाई अलर्ट
X

RSS headquarters Nagpur: नागपुर/नई दिल्ली। नागपुर शहर के सीए रोड स्थित दोसर भवन चौक इलाके में मंगलवार सुबह भारी मात्रा में विस्फोटक मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। मेट्रो स्टेशन के पास एक घर के छोटे गार्डन में रखे गए बैग से 15 जिलेटिन स्टिक, 50 डेटोनेटर और 8 कनेक्टर बरामद किए गए।

Explosives found near RSS headquarters: जानकारी के मुताबिक, घर के मालिक ने सुबह इस बैग में विस्फोटक देखकर तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बम निरोधक दस्ते और फोरेंसिक टीम की मदद से पूरे इलाके को घेरकर तलाशी ली और विस्फोटकों को सुरक्षित तरीके से जब्त कर लिया।

RSS headquarters Nagpur: विस्फोटक कब रखे गए, अभी जांच में पुलिस का अनुमान है कि यह विस्फोटक पिछले एक से डेढ़ महीने से यहां रखे हुए थे। शुरुआती जांच में इनका संबंध हाल ही में काटोल क्षेत्र में हुए विस्फोटक कंपनी हादसे से जोड़ने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

Explosives found near RSS headquarters: संवेदनशील इलाका, बढ़ाई गई सुरक्षा

मौके के आसपास का इलाका बेहद संवेदनशील माना जाता है। गार्डन से करीब 200 मीटर पर जामा मस्जिद, 500 मीटर पर पोद्दारेश्वर राम मंदिर और डेढ़ से दो किलोमीटर की दूरी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का मुख्यालय स्थित है। इसके चलते सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता के साथ जांच कर रही हैं।

Explosives found near RSS headquarters: हर एंगल से जांच: एसीपी नागपुर

नागपुर के सह पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। गार्डन में विस्फोटक किसने रखा, इसका उद्देश्य क्या था और इसका इस्तेमाल कहां होना था, इन सभी सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। फिलहाल इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire