Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Explosion in firecracker factory in Punjab: पंजाब में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 4 की मौत, कई घायल

Explosion in firecracker factory in Punjab: पंजाब में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 4 की मौत, कई घायल
X

Explosion in firecracker factory in Punjab: नई दिल्ली: मुक्तसर के लंबी हलके के सिंघेवाला-फतूहीवाला गांव में गुरुवार देर रात एक पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट हुआ, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और करीब 27 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को बठिंडा एम्स रेफर किया गया है। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि फैक्टरी की दो मंजिलें पलभर में मलबे में तब्दील हो गईं। यह हादसा रात करीब 12:30 बजे पटाखा निर्माण यूनिट में हुआ।

फैक्टरी का ठेका उत्तर प्रदेश के हाथरस निवासी राज कुमार के पास था, जो घटना के बाद फरार है। मौके से कार्सेर कंपनी के पटाखों के बक्से और हरियाणा नंबर का एक वाहन बरामद हुआ। विस्फोट की आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी। फैक्टरी में दो शिफ्टों में 40 कर्मचारी काम करते थे, जिनमें ज्यादातर उत्तर प्रदेश और बिहार के थे। एक कर्मचारी अरुण सक्सेना ने बताया कि वह बाहर सो रहे थे, तभी विस्फोट हुआ और इमारत ढह गई।

सूचना पर एसएसपी डा. अखिल चौधरी, एसपी (डी) मनमीत सिंह सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। डेरा सच्चा सौदा की ग्रीन एस फोर्स राहत कार्य में जुटी है। मलबा हटाने के लिए हाइड्रो मशीन का उपयोग हो रहा है। फैक्टरी तरसेम सिंह की थी और मंजूरशुदा थी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire