Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Explosion in firecracker factory : दो अलग-अलग राज्यों के पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 7 की मौत, कई घायल

सुरक्षा उपायों की कमी के कारण यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा।

Explosion in firecracker factory : दो अलग-अलग राज्यों के पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 7 की मौत, कई घायल
X

Explosion in firecracker factory : नई दिल्ली। शनिवार को देश के दो अलग-अलग राज्यों में पटाखा और विस्फोटक सामग्री बनाने वाली फैक्ट्रियों में हुए धमाकों ने सबको झकझोर कर रख दिया। तमिलनाडु और तेलंगाना में इन हादसों में कुल 7 लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।

Explosion in firecracker factory : बता दें कि तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में स्थित पटाखा फैक्ट्री में शनिवार को हुए भीषण विस्फोट में 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। कई अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रासायनिक मिश्रण के दौरान यह विस्फोट हुआ, जिससे एक कमरा पूरी तरह से तबाह हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और बचाव दल ने स्थिति को संभाला। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Explosion in firecracker factory : तेलंगाना के फैक्ट्री में धमाका, 1 की मौत, 1 घायल- एक अन्य घटना तेलंगाना के यदाद्रि-भुवनगिरि जिले में हुई, जहां विस्फोटक सामग्री बनाने वाली फैक्ट्री में धमाका हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। इन दोनों घटनाओं ने फैक्ट्रियों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को उजागर किया है। तमिलनाडु और तेलंगाना में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन सुरक्षा उपायों की कमी के कारण यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा।



Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire