Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Explosion in Factory : सीमेंट फैक्ट्री में धमाका से मची अफरा-तफरी, दो मजदूर गंभीर रूप से झुलसे...

इस हादसे में दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।

Explosion in Factory : सीमेंट फैक्ट्री में धमाका से मची अफरा-तफरी, दो मजदूर गंभीर रूप से झुलसे...
X

Explosion in Factory : बांसवाड़ा राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में स्थित इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड फैक्ट्री में शनिवार सुबह एक भीषण धमाका हुआ, जिससे फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा झालों का गढ़ा गांव में हुआ, जहां कोयला मिल में लीकेज के कारण धमाका हुआ और आग लग गई। इस हादसे में दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।

Explosion in Factory : घायलों की पहचान कुटुंबी गांव निवासी ईश्वरलाल (नाथजी) और नौखला गांव निवासी दिलीप (भारता) के रूप में हुई है। दोनों मजदूरों को तुरंत बांसवाड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। धमाके के कारण फैक्ट्री में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और एंबुलेंस, पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची।

Explosion in Factory : बताया जा रहा है कि धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए तीन थानों से लगभग 70 पुलिस जवानों को घटनास्थल पर तैनात किया गया। मजदूरों का आरोप है कि फैक्ट्री के कोयला डिपो में गैस की मात्रा लगातार बढ़ रही थी, लेकिन प्रबंधन द्वारा इस समस्या का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि इस बारे में कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। शनिवार को जब कोयला टैंक में डाला जा रहा था, तब तेज धमाका हुआ, जिससे यह हादसा हुआ।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire