Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Explosion in factory : अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाकों से लगी भीषण आग, 3 की मौत, कई घायल...

स्थानीय निवासियों के अनुसार, उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि घर के अंदर पटाखे बनाए जा रहे हैं।

Explosion in factory : अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाकों से लगी भीषण आग, 3 की मौत, कई घायल...
X
Explosion in factory : सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव रिढाऊ में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में शनिवार सुबह जोरदार धमाकों के साथ आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना में एक महिला और एक बच्चे के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि अन्य के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने से छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है।


Explosion in factory : बता दें
कि
गांव रिढाऊ में एक घर के अंदर अवैध पटाखा फैक्ट्री चल रही थी, जहां सुबह करीब साढ़े नौ बजे तेज धमाकों के साथ आग भड़क उठी। धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और अंदर फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।


Explosion in factory : गैस सिलेंडर लीक होने का आरोप-
स्थानीय निवासियों के अनुसार, उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि घर के अंदर पटाखे बनाए जा रहे हैं। घटना के बाद पता चला कि गांव का निवासी वेद अपने घर में अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री चला रहा था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण गैस सिलेंडर का लीक होना बताया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं, और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है, और स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा उपायों को सख्त करने का आश्वासन दिया है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire