Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

1.53 करोड़ की 45 हजार लीटर शराब पर चला आबकारी विभाग का बुलडोजर

इसके लिए 1 जनवरी 2023 से 30 सितंबर 2024 तक 9793 प्रकरण पंजीपथ किए गए थे इन प्रकरणों में 45000 लीटर शराब की जपती हुई थी।

1.53 करोड़ की 45 हजार लीटर शराब पर चला आबकारी विभाग का बुलडोजर
X

MP News : भोपाल। आबकारी विभाग ने 21 महीने में जब्त की 1.53 करोड़ रुपए की 45 हजार लीटर देशी-विदेशी और कच्ची शराब की बोतलों और महुआ- लहान के ड्रमों को बुलडोजर चलाकर नष्ट कर दिया। विभाग ने 21 महीने के दौरान विभिन्न छापों और तस्करों से शराब जब्त की थी। इसके लिए 1 जनवरी 2023 से 30 सितंबर 2024 तक 9793 प्रकरण पंजीपथ किए गए थे इन प्रकरणों में 45000 लीटर शराब की जपती हुई थी

MP News : भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के दिशा निर्देश के बाद आबकारी विभाग ने उक्त शराब बोतलो पर बुलडोजर चला उन्हे नष्ट कर दिया है। अब नष्ट बोतलों के कांच की बिक्री के लिए अलग से टेंडर जारी किए जाएंगे। सहायक जिला आबकारी अधिकारी अमिताभ जैन ने बताया कि गांधी नगर वेयर हाउस पर शराब नष्ट करने की कार्रवाई 6 घंटे चली। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर अजय शर्मा, सहायक आबकारी आयुक्त दीपम रायचुरा, जिला आबकारी कंट्रोलर रामगोपाल भदौरिया, सहायक जिला अधिकारी अमिताभ जैन, वर्षा उइके, आबकारी निरीक्षक अतुल दुबे आदि मौजूद रहे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire