Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली का बड़ा खुलासा 'सलमान खान ने काले हिरण को मारा था', कहा- मैं माफ़ी मांगती हूँ

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोमी अली ने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड और अभिनेता सलमान खान को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। एक इंटरव्यू में सोमी अली ने बताया कि सलमान खान ने काले हिरण का शिकार किया था, लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि बिश्नोई समाजकाले हिरण को पूजता है और उसे भगवान की तरह मानता है। सोमी ने यह दावा किया कि सलमान को इस तथ्य की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा, "मैं यकीन के साथ कह सकती हूं कि सलमान को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी।"
सोमी अली ने इस घटना के बारे में बताते हुए कहा कि जब सलमान खान जोधपुर से वापस आए थे, तो उन्होंने खुद इस बात का जिक्र किया था। उस समय सोमी और सलमान एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। सोमी का कहना है कि अगर सलमान ने अनजाने में यह गलती की है, तो क्या वे उस क्षेत्र में अकेले व्यक्ति थे जिन्होंने शिकार किया? उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, "अगर बिना जाने उन्होंने कोई गलती कर दी है तो क्या उस इलाके में सिर्फ सलमान खान ही हैं, जिन्होंने शिकार किया। बाकी लोग नहीं करते हैं क्या?”
"
सोमी अली ने बिश्नोई समाज से माफी मांगने की भी इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा, "मैं बिश्नोई समाज के मंदिर में जाकर माफी मांगना चाहती हूं। सलमान जानवरों और बच्चों से बहुत प्यार करते हैं। मैंने खुद उन्हें एक बार एक घायल बिल्ली का इलाज करवाते हुए देखा है।"
इसके अलावा, सोमी अली ने कहा कि वो जेल जाकर लॉरेंस बिश्नोई से मिलना चाहती हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि वो मंदिर जाकर माफी मांगना चाहती हैं।"
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


