Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

मप्र में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एस्मा लागू, छुट्टी सहित धरना प्रदर्शन पर रहेंगी रोक

आदेशानुसार आपको उक्त बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्मय से भाग लेने की अनुमति होगी।

मप्र में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एस्मा लागू, छुट्टी सहित धरना प्रदर्शन पर रहेंगी रोक
X

MP News : भोपाल। एमपी बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर प्रदेश सरकार ने 15 फरवरी से 15 मई तक के लिए एस्मा लागू कर दिया है। इस अवधि में परीक्षाओं में नियुक्त कर्मचारी, अधिकारी और अन्य स्टाफ किसी प्रकार की हड़ताल नहीं कर सकेगा। इस संबंध में राजपत्र प्रकाशित कर राज्यपाल के नाम से सचिव गौरव राजपूत द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल की 25 फरवरी से शुरू होने वाली दसवीं-बारहवीं कक्षा की परीक्षा अति आवश्यक सेवा घोषित की गई है।

MP News : इस वजह से परीक्षा की पूरी अवधि में एसेंशियल सर्विस एंड मेंटेनेंस (एस्मा) एक्ट लागू रहेगा। इस दौरान शिक्षक छुट्टी नहीं ले सकेंगे। आंदोलन, धरना-प्रदर्शन भी नहीं कर पाएंगे। परीक्षा के पहले ड्यूटी से बचने के लिए कई शिक्षिकाएं सीसीएल व अन्य तरह की छुट्टी के लिए आवेदन लगा रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में इस प्रकार के बड़ी संख्या में आवेदन पेडिंग हैं। कई शिक्षिकाएं छु‌ट्टी लेने में सफल भी हो रही हैं।मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं-बारहवीं परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर प्रदेश के सभी संभाग कमिश्नर व कलेक्टरों की वीडियों कांफ्रेंसिंग 5 फरवरी को आयोजित की जा रही है।

MP News : सामान्य प्रशासन विभाग कार्मिक अवर सचिव फरहीन खान द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि माशिमं द्वारा आयोजित परीक्षाएं वर्ष 2024-25 की व्यवस्थाओं के संबंध में 5 फरवरी को दोपहर 12 से 2 बजे तक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्मय से बैठक आयोजित की गई हैं। आदेशानुसार आपको उक्त बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्मय से भाग लेने की अनुमति होगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire