Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

EPFO: पीएफ खाताधारकों के लिए खुशखबरी, पीएफ खाते में मिलेगा 8.25% ब्याज, ऐसे कर सकते है चेक

Vpb
EPFO: पीएफ खाताधारकों के लिए खुशखबरी, पीएफ खाते में मिलेगा 8.25% ब्याज, ऐसे कर सकते है चेक
X

EPFO: नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8.25% ब्याज पीएफ खातों में जमा करना शुरू कर दिया है। केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि 15 जुलाई तक यह राशि करोड़ों कर्मचारियों के खातों में पहुंच जाएगी। सरकार करीब 1.44 लाख करोड़ रुपये का ब्याज सीधे खाताधारकों को दे रही है।

ऐसे चेक करें ब्याज का पैसा

अपने पीएफ खाते में ब्याज देखने के लिए EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां UAN और पासवर्ड से लॉगिन कर पासबुक खोलें। इसमें जमा राशि और ब्याज की पूरी जानकारी दिखाई देगी। इसके अलावा, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल देकर भी पीएफ बैलेंस और ब्याज की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

EPFO का नया सिस्टम हुआ लागू

ईपीएफओ ने अपना नया आईटी सिस्टम CITES 2.01 लागू कर दिया है। इससे पीएफ और पेंशन से जुड़ी सेवाएं पहले से ज्यादा आसान और तेज हो जाएंगी। अब देश के किसी भी हिस्से से सदस्य अपनी पासबुक, क्लेम और पेंशन की जानकारी ऑनलाइन देख सकेंगे। कुछ सेवाएं अब UMANG ऐप पर भी उपलब्ध हैं।

नौकरी बदलने और निकासी के नियम आसान

नई व्यवस्था के तहत नौकरी बदलने पर पीएफ ट्रांसफर के लिए अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। आधार से जुड़े UAN के जरिए पैसा अपने आप नए खाते में ट्रांसफर हो जाएगा। वहीं, पीएफ निकासी के नियम भी आसान किए गए हैं। अब सदस्य जरूरत पड़ने पर अपने पीएफ बैलेंस का 75% तक निकाल सकते हैं। इसके अलावा, अंतिम भुगतान तक ब्याज जोड़ने का भी प्रावधान किया गया है, जिससे कर्मचारियों को पहले से अधिक लाभ मिलेगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire