Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
EOW Raid : ईओडब्लयू की बड़ी कार्रवाई, उप यंत्री और रोजगार सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार...
- Rohit banchhor
- 18 Jul, 2025
आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस रिश्वतखोरी के नेटवर्क और अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों का पता लगाया जा सके।
EOW Raid : छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) जबलपुर ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। EOW की टीम ने चौरई जनपद पंचायत के उप यंत्री नीरज डेहरिया और ग्राम पंचायत खिरखिरी के रोजगार सहायक आशीष शर्मा को 65,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
शिकायतकर्ता लालजी सोलंकी ने बताया कि उनकी भाभी, आरती वर्मा, ग्राम पंचायत खिरखिरी की सरपंच हैं। उप यंत्री नीरज डेहरिया ने नाली और सड़क निर्माण कार्य के निरीक्षण तथा कार्य पूर्ण होने पर प्रमाण पत्र जारी करने के लिए 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। वहीं, रोजगार सहायक आशीष शर्मा ने 15,000 रुपये की मांग की थी। इसकी शिकायत लालजी सोलंकी ने जबलपुर की EOW में दर्ज कराई। शिकायत के सत्यापन के बाद EOW ने छापेमारी की योजना बनाई।
टीम ने सुनियोजित तरीके से कार्रवाई करते हुए नीरज डेहरिया को 25,000 रुपये और आशीष शर्मा को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। दोनों आरोपियों को तत्काल हिरासत में ले लिया गया। EOW ने दोनों सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस रिश्वतखोरी के नेटवर्क और अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों का पता लगाया जा सके।
Related Posts
More News:
- 1. Coimbatore Hill Road Accident: खाई में गिरी पर्यटक वैन, 9 की मौत, कई घायल
- 2. ISRO: गगनयान मिशन में बड़ी सफलता, ISRO ने पूरा किया इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट, केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई
- 3. Raipur Big Breaking : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, आदेश जारी
- 4. Share Market: शेयर बाजार में बढ़त के साथ क्लोजिंग; सेंसेक्स 753 अंक चढ़ा, निफ्टी में बड़ी बढ़त
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

