Top
Begin typing your search above and press enter to search.

इज्तिमा को लेकर 4 दिन भारी वाहन और यात्री बसों का प्रवेश रहेगा बंद

इज्तिमा को लेकर 4 दिन भारी वाहन और यात्री बसों का प्रवेश रहेगा बंद
X

भोपाल। हर साल की तरह इस साल भी ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र के स्थानीय ग्राम घासीपुरा ईटखेड़ी में 77 वां आलमी तब्लीगी इज्तिमा 29 नवंबर से दो दिसंबर तक आयोजित हो रहा है। इस कार्यक्रम में स्थानीय व बाहरी क्षेत्रों की हजारों जमातें सम्मिलित होती हैं। आगामी दो दिसंबर को सामूहिक दुआ का आयोजन किया जाएगा।

दुआ में शामिल होने लाखों की संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी अलग-अलग जगहों से आएंगे। इस दौरान रोड जाम होने की स्थिति बनती है। स्थिति को देखते हुए 29 नवंबर सुबह 10 बजे से दो दिसंबर की रात 8 बजे तक इज्तिमा स्थल ईटखेड़ी तक सभी प्रकार के भारी वाहनों व यात्री बसों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। एक दिसंबर की रात 8 बजे से दो दिसंबर की रात 8 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। भारी वाहन व बसें परिविर्तित मार्ग से आ-जा सकेंगी।

भोपाल-बैरसिया मार्ग रहेगा प्रभावित

*कार्यक्रम के दौरान सबसे ज्यादा भोपाल-बैरसिया मार्ग प्रभावित होगा। डायवर्ट प्लान में नरसिंहगढ और नजीराबाद की ओर से भोपाल आने वाले वाहन प्रभावित होंगे, जिन्हें गांधी नगर की ओर से परिवर्तित किया जाएगा।

बसों के लिए डायवर्सन व्यवस्था

इज्तिमा स्थल (घासीपुरा ईटखेड़ी) की ओर आने वाले सवारी बसों का बैरासिया से ईटखेड़ी तक रोड पर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। गुना-शिवपुरी अशोकनगर से बैरसिया होकर भोपाल आने वाली यात्री बसें मकसूदनगढ़-गुना ब्यावरा से होकर भोपाल आ-जा सकती हैं। इसी प्रकार नजीराबाद, सिरोंज, विदिशा से आने वाली बसें भोजपुरा जोड़ से होकर अहमदपुर-दोराहा होकर परवलिया-मुबारकपुर से होकर से भोपाल आ-जा सकती हैं।

* भोपाल से गुना-शिवपुरी, अशोकनगर, बैरासिया होकर जाने वाले यात्री बसें मुबारकपुर परवलिया, दोराहा, अहमदपुर व भोजपुरा जोड़ से आ जा सकेंगी। गुनगा, बैरसिया व ईटखेड़ी क्षेत्र के क्रेशरों व कोपरा मे चलने वाले डंपर व सभी कर्मिश्यल लोडिंग वाहन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे।

पुराने शहर से आवागमन के वैकल्पिक मार्ग

* भोपाल शहर से एयरपोर्ट की ओर जाने वाले वाहन भदभदा चौराहा, नीलबड़, रातीबड़, झागरिया रोड से खजूरी बायपास, मुबारकपुर बायपास होकर एयरपोर्ट की ओर आवागमन कर सकेंगे।

* मुख्य रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले वाहन रोशनपुरा, लिंक रोड क्रमांक-2, बोर्ड ऑफिस, चेतक ब्रिज से प्रभात चौराहा, अस्सी फिट रोड होकर प्लेटफार्म क्रमांक एक की ओर आवागमन कर सकेंगे।

भारी वाहनों का डायवर्सन

एक दिसंबर की रात नौ बजे से भोपाल के सीमावर्ती जिलों से भोपाल शहर में सभी प्रकार के भारी माल वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे सभी भारी वाहन का डायवर्सन इस प्रकार रहेगा।

* इंदौर, सीहोर की ओर से भोपाल की ओर आने वाले भारी मालवाहक, ट्रक, ट्राला कंटेनर आदि वाहन भोपाल की ओर प्रवेश नही कर सकेंगे। इन्हें भोपाल-सीहोर जिले की सीमा के पास इज्तिमा की समाप्ति तक रोका जाएगा या सीहोर पुलिस द्वारा उनके द्वारा नियत सड़क मार्ग से इछावर, बुधनी के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।

* गुना, ब्यावरा की ओर से भोपाल की आने वाले वाहन भोपाल में प्रवेश नही पा सकेंगे। इन्हें ब्यावरा पर रोका जाएगा या कुरावर, श्यामपुर, सीहोर के रास्ते परिवर्तित मार्ग पर भेजा जाएगा।

* रायसेन, सलामतपुर व मण्डीदीप से आने वाले भारी वाहनों को भी मंडीदीप, बिलखिरिया-रायसेन सीमा पर रोका जाएगा। इन्हें कार्यक्रम समाप्ति के बाद ही भोपाल सीमा में प्रवेश दिया जाएगा।

* विदिशा जिले से बैरसिया के रास्ते भी भारी मालयान वाहनों का भोपाल सीमा में प्रवेश नहीं होगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire