Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Apple Launch Event में दिखी तृप्ति डिमरी, CEO जॉन टर्नस और AP ढिल्लों के साथ शेयर की फोटोस

तृप्ति डिमरी ने तस्वीरें शेयर करते हुए Apple इवेंट को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि Apple Park में बिताई गई यह शाम उनके लिए बेहद खास रही।

Apple Launch Event में दिखी तृप्ति डिमरी, CEO जॉन टर्नस और AP ढिल्लों के साथ शेयर की फोटोस
X

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने फैशन सेंस को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अमेरिका के Apple Park में आयोजित Apple लॉन्च इवेंट में शामिल हुईं, जहां वह पंजाबी सिंगर AP ढिल्लों और Apple के वरिष्ठ अधिकारी जॉन टर्नस के साथ नजर आईं। इस खास मौके की तस्वीरें तृप्ति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं।

Apple Park इवेंट को बताया यादगार अनुभव

तृप्ति डिमरी ने तस्वीरें शेयर करते हुए Apple इवेंट को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि Apple Park में बिताई गई यह शाम उनके लिए बेहद खास रही। उन्होंने कीनोट इवेंट को करीब से अनुभव करने और Apple के नए अध्याय का हिस्सा बनने को शानदार अनुभव बताया। एक्ट्रेस ने Apple टीम का धन्यवाद करते हुए जॉन टर्नस के नए सफर के लिए शुभकामनाएं भी दीं। उनकी पोस्ट के बाद फैंस ने जमकर प्रतिक्रिया दी और उनके इस इंटरनेशनल इवेंट में शामिल होने की तारीफ की।

रेड ब्लेजर लुक में नजर आईं तृप्ति

इवेंट की तस्वीरों में तृप्ति डिमरी बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। उन्होंने रेड ब्लेजर के साथ मैचिंग टॉप और डेनिम कैरी किया था। उनका यह सिंपल लेकिन क्लासी लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। वहीं AP ढिल्लों ग्रे जैकेट में दिखाई दिए, जबकि जॉन टर्नस डार्क ब्लू जैकेट पहने नजर आए। तस्वीरों में तीनों को बातचीत करते हुए देखा जा सकता है।

तृप्ति के साथ AP ढिल्लों भी पहुंचे इवेंट में

Apple लॉन्च इवेंट में बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री के दो बड़े नामों की मौजूदगी ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। तृप्ति और AP ढिल्लों की तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स उनके स्टाइल और इंटरनेशनल इवेंट में उपस्थिति की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

‘स्पिरिट’ में प्रभास के साथ नजर आएंगी तृप्ति

वर्कफ्रंट की बात करें तो तृप्ति डिमरी हाल ही में फिल्म ‘मां बहन’ में नजर आई थीं। इससे पहले वह विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ रोमियो’ में भी दिखाई दी थीं। अब तृप्ति अपनी आने वाली फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर चर्चा में हैं। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में वह सुपरस्टार प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। फिल्म 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire