Top
Begin typing your search above and press enter to search.

The Paradise Box Office Collection: 'द पैराडाइज' बनी तेलुगु की चौथी बिगेस्ट ओपनर, पहले दिन 31 करोड़ से ज्यादा का किया कलेक्शन

'द पैराडाइज' ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने भारत में करीब 31.04 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।

The Paradise Box Office Collection: द पैराडाइज बनी तेलुगु की चौथी बिगेस्ट ओपनर, पहले दिन 31 करोड़ से ज्यादा का किया कलेक्शन
X

मुंबई। साउथ सुपरस्टार नानी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'द पैराडाइज' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है, लेकिन इसका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर नहीं आया। रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने शानदार कमाई करते हुए साल 2026 की बड़ी तेलुगु ओपनर फिल्मों में अपनी जगह बना ली है।

पहले दिन फिल्म ने कमाए 31 करोड़ से ज्यादा

'द पैराडाइज' ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने भारत में करीब 31.04 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।

फिल्म को तेलुगु, तमिल और हिंदी समेत कुल 8 भाषाओं में रिलीज किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने तेलुगु भाषा में सबसे ज्यादा कमाई की।

तेलुगु में करीब 27.77 करोड़ रुपये

हिंदी में करीब 2.14 करोड़ रुपये

तमिल में करीब 1.13 करोड़ रुपये

का कारोबार दर्ज किया गया।

2026 की चौथी सबसे बड़ी तेलुगु ओपनर बनी फिल्म

नानी की 'द पैराडाइज' ने रिलीज के साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। यह फिल्म 2026 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्मों में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है।

फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ते हुए टॉप फिल्मों में जगह बनाई है। इसके साथ ही नानी के करियर की भी यह सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है।

नानी की पिछली फिल्म का रिकॉर्ड टूटा

'द पैराडाइज' ने एडवांस बुकिंग और पेड प्रीमियर में भी शानदार प्रदर्शन किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज से पहले ही दुनियाभर में करीब 40 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था।

इसके साथ ही फिल्म ने नानी की पिछली बड़ी रिलीज 'हिट: द थर्ड केस' के ओपनिंग रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। 'हिट: द थर्ड केस' ने पहले दिन करीब 37.80 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

नानी और राघव जुयाल की जोड़ी ने बढ़ाया क्रेज

फिल्म में नानी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं, जबकि अभिनेता राघव जुयाल ने विलेन का किरदार निभाया है। यह राघव जुयाल की पहली तेलुगु फिल्म भी है।

फिल्म का निर्देशन और कहानी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। 'द पैराडाइज' को A सर्टिफिकेट के साथ रिलीज किया गया है और फिल्म में एक्शन व थ्रिल का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिल रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire