Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Shah Rukh Khan Birthday: 61वें जन्मदिन पर शाहरुख खान ने फैंस को दिया सरप्राइज, KING का पहला गाना 'तू मिल जाए' हुआ रिलीज

शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन पर फिल्म ‘किंग’ का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ रिलीज हो गया है। गाने में दीपिका पादुकोण के साथ उनकी केमिस्ट्री, रोमांटिक अंदाज और दमदार एक्शन देखने को मिल रहा है।

Shah Rukh Khan Birthday: 61वें जन्मदिन पर शाहरुख खान ने फैंस को दिया सरप्राइज, KING का पहला गाना तू मिल जाए हुआ रिलीज
X

Shah Rukh Khan King First Song Release: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन पर उनकी आगामी फिल्म ‘किंग’ का पहला गाना रिलीज कर दिया गया है। मेकर्स ने आधी रात को ‘तू मिल जाए’ गाने को दर्शकों के सामने पेश किया। गाने में शाहरुख खान का रोमांटिक अंदाज, दमदार एक्शन और दीपिका पादुकोण के साथ उनकी केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच इसकी चर्चा शुरू हो गई है।

जन्मदिन पर रिलीज हुआ ‘किंग’ का पहला गाना

शाहरुख खान की पिछली फिल्म ‘डंकी’ के बाद से ही दर्शकों को उनकी अगली फिल्म का इंतजार है। अब अभिनेता अपनी नई फिल्म ‘किंग’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी कर रहे हैं। लंबे समय से चर्चा में बनी इस फिल्म का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ उनके जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया गया है। गाने को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं भी सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं।

रोमांस के साथ एक्शन अवतार में दिखे किंग खान

‘तू मिल जाए’ में शाहरुख खान का रोमांटिक और एक्शन से भरपूर अंदाज नजर आ रहा है। गाने में वह कभी रोमांटिक अंदाज में दिखाई देते हैं, तो कभी खतरनाक एक्शन सीक्वेंस करते नजर आते हैं। दीपिका पादुकोण के साथ उनकी केमिस्ट्री भी गाने का खास आकर्षण है। दोनों की जोड़ी इससे पहले भी कई फिल्मों में दर्शकों का मनोरंजन कर चुकी है।



शर्टलेस लुक और फाइट सीन्स ने खींचा ध्यान

गाने में रोमांटिक पलों के साथ कई एक्शन सीन भी शामिल किए गए हैं। शाहरुख खान हथियारों की तस्करी और फाइट सीक्वेंस से जुड़े दृश्यों में नजर आते हैं। इसके अलावा उनका शर्टलेस लुक भी चर्चा में है। फिल्म के गाने में रोमांस और एक्शन का यह मेल दर्शकों को शाहरुख के अलग-अलग अंदाज की झलक देता है।

बेटी सुहाना खान के साथ पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएंगे शाहरुख

फिल्म ‘किंग’ शाहरुख खान के लिए पारिवारिक लिहाज से भी खास है। इस प्रोजेक्ट में वह पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। सुहाना के लिए भी यह खास मौका है, क्योंकि यह उनकी पहली थिएटर रिलीज फिल्म होगी। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं।

कई बड़े कलाकार फिल्म का हिस्सा

‘किंग’ में शाहरुख और सुहाना के अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, रानी मुखर्जी और राघव जुयाल जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। बड़े सितारों से सजी इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से उत्सुकता बनी हुई है। फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire