Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Saurav Gurjar Arrested: पूर्व WWE रेसलर और एक्टर सौरव गुर्जर गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, जानें मामला

पूर्व WWE रेसलर और अभिनेता सौरव गुर्जर कानूनी विवाद में फंस गए हैं। हैदराबाद पुलिस ने उन्हें मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में लेने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Saurav Gurjar Arrested: पूर्व WWE रेसलर और एक्टर सौरव गुर्जर गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, जानें मामला
X

मुंबई। पूर्व WWE रेसलर और अभिनेता सौरव गुर्जर कानूनी विवाद में फंस गए हैं। हैदराबाद पुलिस ने उन्हें मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में लेने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

महिला की शिकायत पर हुई कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई हैदराबाद की गाचीबोवली पुलिस द्वारा दर्ज मामले में की गई है। एक 29 वर्षीय महिला ने सौरव गुर्जर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की।

शिकायत में महिला ने सौरव गुर्जर पर शादी और बिजनेस शुरू करने का भरोसा देकर धोखा देने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।

इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी बातचीत

शिकायत के अनुसार, महिला और सौरव गुर्जर की मुलाकात साल 2021 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और कथित तौर पर संबंध बन गए।

महिला का आरोप है कि सौरव ने शादी करने और साथ मिलकर बिजनेस शुरू करने का भरोसा दिलाया था। इसी भरोसे पर उसने अमेरिका की नौकरी छोड़कर भारत लौटने का फैसला किया।

शादी को लेकर विवाद का आरोप

महिला ने शिकायत में दावा किया कि जब उसने शादी को लेकर बात की तो सौरव कथित तौर पर बातचीत से बचने लगे। आरोप है कि बाद में उन्होंने संपर्क करना बंद कर दिया और फोन नंबर भी ब्लॉक कर दिया। इसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ी।

पुलिस जांच जारी

फिलहाल सौरव गुर्जर को कोर्ट के आदेश के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire