Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Salman Khan Film : सलमान खान की अगली फिल्म में हुई बड़ी एंट्री, इस इंडियन क्रिकेटर की पत्नी आएंगी नजर

सलमान खान के साथ उनकी यह नई फिल्मी पारी कैसी होगी, इसे लेकर अब फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है

Salman Khan Film : सलमान खान की अगली फिल्म में हुई बड़ी एंट्री, इस इंडियन क्रिकेटर की पत्नी आएंगी नजर
X

मुंबई। सलमान खान इन दिनों अपनी अगली एक्शन फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म का निर्देशन वामसी पेडिपल्ली कर रहे हैं और इसमें सलमान के साथ नयनतारा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। अब इस प्रोजेक्ट को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान की पत्नी और अभिनेत्री सागरिका घाटगे भी फिल्म की स्टारकास्ट में शामिल हो गई हैं।

‘चक दे इंडिया’ से मिली थी पहचान

सागरिका घाटगे को शाहरुख खान की चर्चित फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में प्रीति सभरवाल के किरदार के लिए जाना जाता है। इस फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। हालांकि, शादी के बाद वह फिल्मों में कम नजर आई हैं। अब लंबे समय बाद सागरिका को एक बड़े थिएटर प्रोजेक्ट में देखने का मौका मिल सकता है।

सलमान की फिल्म में निभाएंगी कौन सा किरदार?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सागरिका घाटगे ने सलमान खान की इस फिल्म में एंट्री कर ली है। हालांकि, उनका किरदार क्या होगा, इसे लेकर मेकर्स ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। ऐसे में उनकी भूमिका को लेकर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है।

सागरिका की एंट्री से फिल्म की स्टारकास्ट और भी दिलचस्प हो गई है। फिल्म में सलमान खान और नयनतारा की जोड़ी पहले ही चर्चा में है। इसके अलावा अभिनेता जैकी श्रॉफ के भी प्रोजेक्ट से जुड़ने की खबर सामने आ चुकी है।

अभी तय नहीं हुआ फिल्म का टाइटल

सलमान खान और नयनतारा की इस फिल्म का आधिकारिक टाइटल अभी तय नहीं हुआ है। फिलहाल प्रोजेक्ट को टेंटेटिव नाम SVC63 के साथ बनाया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन वामसी पेडिपल्ली कर रहे हैं, जबकि श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले दिल राजू इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि सलमान ने इस प्रोजेक्ट पर काम इस साल की शुरुआत में शुरू किया था और अप्रैल से मुंबई में इसकी शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है और इसमें एक्शन के साथ-साथ दमदार कहानी पर भी जोर दिया जा रहा है।

मुंबई में तैयार किया गया खास सेट

फिल्म की शूटिंग के लिए मुंबई में एक खास सेट तैयार किए जाने की जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बड़े एक्शन सीक्वेंस के लिए अफगानिस्तान के एक गांव जैसा सेट बनाया गया है। इस हिस्से की शूटिंग में नयनतारा भी सलमान खान के साथ शामिल हो चुकी हैं।

मेकर्स फिल्म की कहानी और किरदारों को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं। ऐसे में सागरिका घाटगे की भूमिका भी फिलहाल पर्दे के पीछे रखी गई है। सलमान खान के साथ उनकी यह नई फिल्मी पारी कैसी होगी, इसे लेकर अब फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire