Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Khatu Shyam Movie : नीम करोली बाबा और साई बाबा के बाद अब खाटू श्याम जी पर बनेगी फिल्म, 2027 में होगी रिलीज

फिल्म का नाम ‘हारे का सहारा बाबा खाटू श्याम हमारा’ रखा गया है। इस फिल्म के जरिए खाटू श्याम जी की दिव्य गाथा और उनके प्रति करोड़ों भक्तों की आस्था को बड़े पर्दे पर दिखाने की तैयारी है।

Khatu Shyam Movie : नीम करोली बाबा और साई बाबा के बाद अब खाटू श्याम जी पर बनेगी फिल्म, 2027 में होगी रिलीज
X

Khatu Shyam Movie: मुंबई। भारतीय सिनेमा में इन दिनों धार्मिक और पौराणिक कहानियों पर आधारित फिल्मों का दौर देखने को मिल रहा है। अब इस कड़ी में श्रद्धालुओं के बीच बेहद लोकप्रिय खाटू श्याम जी का नाम भी जुड़ गया है। मेकर्स ने खाटू श्याम जी के जीवन और उनकी आस्था से जुड़ी कहानी पर फिल्म बनाने की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

फिल्म का नाम ‘हारे का सहारा बाबा खाटू श्याम हमारा’ रखा गया है। इस फिल्म के जरिए खाटू श्याम जी की दिव्य गाथा और उनके प्रति करोड़ों भक्तों की आस्था को बड़े पर्दे पर दिखाने की तैयारी है।

अबुनदंतिया एंटरटेनमेंट बनाएगा फिल्म

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया के जरिए इस फिल्म की जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि फिल्म को अबुनदंतिया एंटरटेनमेंट और सिलेक्ट मीडिया के सहयोग से बनाया जाएगा। फिल्म निर्माता विक्रम मल्होत्रा ने रजनीश खनूजा के साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट पर काम करने का फैसला किया है। फिल्म की रिलीज साल 2027 में प्रस्तावित है।

खाटू श्याम जी की कहानी दिखेगी बड़े पर्दे पर

मेकर्स के अनुसार, यह फिल्म खाटू श्याम जी के जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक और आध्यात्मिक कहानियों को दर्शाएगी। फिल्म में यह दिखाने की कोशिश होगी कि किस तरह खाटू श्याम जी की आस्था और कृपा करोड़ों श्रद्धालुओं को विश्वास, शक्ति और मार्गदर्शन देती है। फिल्म से जुड़ी कास्ट, निर्देशक और अन्य तकनीकी जानकारियों का खुलासा अभी नहीं किया गया है।

माइथोलॉजिकल फिल्मों का बढ़ रहा क्रेज

पिछले कुछ समय में धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों पर आधारित फिल्मों को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। महावतार नरसिम्हा जैसी पौराणिक फिल्म की सफलता के बाद अब कई नए धार्मिक प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। वहीं हाल ही में साई बाबा के जीवन पर फिल्म बनने की घोषणा भी सामने आई थी, जिसमें अभिनेता संजय मिश्रा का फर्स्ट लुक जारी किया गया है।

‘हनुमान अंश’ ने भी किया शानदार प्रदर्शन

धार्मिक पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कम बजट में बनी इस फिल्म ने शानदार कमाई करते हुए करीब 150 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन किया। फिल्म की सफलता ने एक बार फिर साबित किया है कि भारतीय दर्शकों में आध्यात्मिक और पौराणिक कहानियों को लेकर गहरी रुचि बनी हुई है।

अब खाटू श्याम जी पर बनने वाली फिल्म को लेकर भक्तों और सिनेमा प्रेमियों में उत्सुकता बढ़ गई है। 2027 में रिलीज होने वाली यह फिल्म धार्मिक फिल्मों की इस नई लहर में एक और बड़ा नाम जोड़ सकती है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire