Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Jailer 2 Advance Booking: रिलीज से पहले रजनीकांत की फिल्म का जलवा, एडवांस बुकिंग में 43 करोड़ से ज्यादा की हुई कलेक्शन

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर चर्चा में है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और एडवांस बुकिंग में भी मजबूत आंकड़े सामने आए हैं।

Jailer 2 Advance Booking: रिलीज से पहले रजनीकांत की फिल्म का जलवा, एडवांस बुकिंग में 43 करोड़ से ज्यादा की हुई कलेक्शन
X

Rajinikanth Jailer 2: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर चर्चा में है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और एडवांस बुकिंग में भी मजबूत आंकड़े सामने आए हैं। उपलब्ध सैकनिल्क आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने ब्लॉक सीटों समेत चार दिनों की एडवांस बुकिंग में करीब 43.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया है। ब्लॉक सीटों को हटाने के बाद यह आंकड़ा लगभग 37.41 करोड़ रुपये बताया गया है।

ओपनिंग डे के लिए लाखों टिकटों की बिक्री

‘जेलर 2’ के पहले दिन के लिए भी टिकटों की बिक्री तेज बताई जा रही है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, ओपनिंग डे के लिए करीब 11.76 लाख टिकट बिक चुके हैं। फिल्म के लिए 10,609 शो निर्धारित किए गए हैं, जबकि ऑक्यूपेंसी लगभग 35 प्रतिशत बताई गई है। इनमें से 649 शो हाउसफुल हो चुके हैं। हालांकि, ये आंकड़े एडवांस बुकिंग से जुड़े हैं। फिल्म की वास्तविक ओपनिंग कमाई का पता रिलीज के बाद ही चलेगा।

तमिलनाडु में सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग

राज्यवार आंकड़ों में तमिलनाडु फिल्म का प्रमुख बाजार बना हुआ है। यहां ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग से करीब 10.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन बताया गया है। इसके अलावा कर्नाटक में लगभग 5.54 करोड़ रुपये और केरल में 4.87 करोड़ रुपये की बुकिंग दर्ज की गई है।

तेलंगाना में फिल्म की एडवांस बुकिंग करीब 1.80 करोड़ रुपये और आंध्र प्रदेश में 1.10 करोड़ रुपये बताई गई है। इन आंकड़ों से दक्षिण भारतीय बाजारों में फिल्म को मिल रहे शुरुआती रिस्पॉन्स का अंदाजा लगाया जा सकता है।

रजनीकांत के साथ नजर आएंगे कई बड़े कलाकार

‘जेलर 2’ का निर्देशन नेलसन दिलीपकुमार ने किया है। फिल्म में रजनीकांत के साथ मोहनलाल, विद्या बालन, मिर्ना मेनन, योगी बाबू, विनायकन और शिवा राजकुमार जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म की स्टारकास्ट भी दर्शकों के बीच इसकी चर्चा की एक बड़ी वजह है।

क्या बॉक्स ऑफिस पर बनेगा नया रिकॉर्ड?

एडवांस बुकिंग के मजबूत आंकड़ों के चलते फिल्म से ओपनिंग डे पर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। हालांकि, अंतिम कमाई टिकटों की बिक्री, दर्शकों की प्रतिक्रिया और रिलीज के बाद के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी। अब सबकी नजर इस बात पर है कि रजनीकांत की ‘जेलर 2’ सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद बॉक्स ऑफिस पर कितना कारोबार करती है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire