Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Honey Singh के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भतीजे विदित ओलक की सड़क हादसे में मौत; शेयर किया भावुक पोस्ट

रैपर हनी सिंह के भतीजे विदित ओलक और उनके दोस्त आरव तलवार की जालंधर में सड़क हादसे में मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द साझा किया।

Honey Singh के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भतीजे विदित ओलक की सड़क हादसे में मौत; शेयर किया भावुक पोस्ट
X

Honey Singh Nephew Vidit Auluck Death: मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पंजाब के जालंधर में हुए एक सड़क हादसे में उनके भतीजे विदित ओलक की मौत हो गई। इस दुर्घटना में विदित के दोस्त आरव तलवार ने भी जान गंवा दी। दोनों बर्थडे पार्टी से कार में लौट रहे थे, तभी उनकी गाड़ी सड़क पर खड़ी नगर निगम की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। भतीजे की मौत से दुखी हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा कर अपना दर्द जाहिर किया है।

भतीजे की मौत पर हनी सिंह ने जताया दुख

इस हादसे के बाद हनी सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक भावुक संदेश लिखा। उन्होंने कहा, “मेरे लिए यह एक बुरा दशक है। मेरे भतीजे का जाना बहुत दुखद है। भोलेनाथ मेहर, मेहर, मेहर।” उनके इस संदेश से परिवार में आई इस मुश्किल घड़ी का दर्द झलकता है। सोशल मीडिया पर भी हनी सिंह की पोस्ट चर्चा में है।

जालंधर में फ्लाईओवर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा जालंधर के पुलिस लाइन्स इलाके के पास एक फ्लाईओवर पर हुआ। विदित ओलक और उनके दोस्त आरव तलवार वोक्सवैगन कार से बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे। इसी दौरान बीएमसी चौक से बीएसएफ चौक की ओर जा रही कार सड़क पर खड़ी नगर निगम की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।

बताया जा रहा है कि विदित ओलक पंजाबी म्यूजिक कंपनी स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश के बेटे थे। वहीं, आरव तलवार पैपी स्वीट्स के मालिक के बेटे बताए जा रहे हैं। हादसे में दोनों युवकों की जान चली गई।

तड़के करीब 3 बजे पुलिस को मिली हादसे की सूचना

बरादरी पुलिस स्टेशन के एसएचओ साहिल चौधरी के मुताबिक, पुलिस को दुर्घटना की सूचना तड़के करीब 3 बजे मिली थी। उस समय नगर निगम के सफाई कर्मचारी फ्लाईओवर पर सफाई कर रहे थे और कचरा जमा करने के लिए वहां ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी।

रिपोर्ट के अनुसार, कार में कुल पांच लोग सवार थे। हादसे में विदित और आरव की मौत हो गई, जबकि कार में मौजूद बाकी तीन लोग पहले ही अपने घर पहुंच चुके थे।

परिजनों को सौंपे गए दोनों युवकों के शव

दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों परिवारों को सूचना दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परिजनों ने आगे कानूनी कार्रवाई से इनकार किया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों के शव उनके परिवारों को सौंप दिए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire