Top
Begin typing your search above and press enter to search.

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 में....

कैंची धाम में दर्शन के बाद अनुप्रिया नागर और उनके परिजनों ने नैनीताल के एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी से भी मुलाकात

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 में....
X

नई दिल्ली: फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने कमाई के मामले में ‘धुरंधर’ और ‘बॉर्डर-2’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ा है। अब फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के नाम भी बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। उनका नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है। उन्हें भारत की सबसे कम उम्र की फिल्म प्रोड्यूसर के तौर पर यह सम्मान दिया गया।

कैंची धाम पहुंचीं अनुप्रिया

रविवार को अनुप्रिया नागर नैनीताल के प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचीं। उन्होंने बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन किए। इसी दौरान लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कार्तिक पालीवाल ने उन्हें सम्मान प्रदान किया। अनुप्रिया ने कहा कि यह सम्मान उनके साथ उत्तराखंड और देश के उन युवाओं के लिए भी प्रेरणा है, जो फिल्म इंडस्ट्री में अपना मुकाम बनाना चाहते हैं।

पार्ट-2 में दिख सकती है कैंची धाम की कहानी

‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद अब फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। अनुप्रिया नागर ने संकेत दिए हैं कि ‘हनुमान अंश पार्ट-2’ में बाबा नीम करौली महाराज से जुड़े उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों और आध्यात्मिक कहानियों को जगह दी जा सकती है। ऐसे में कैंची धाम भी फिल्म की कहानी का हिस्सा बन सकता है।

दूसरे मंदिरों में भी जाएंगी अनुप्रिया

अनुप्रिया ने बताया कि वह भूमियाधार समेत बाबा नीम करौली महाराज से जुड़े अन्य मंदिरों में भी दर्शन करेंगी। माना जा रहा है कि इन धार्मिक स्थलों और उनसे जुड़ी मान्यताओं को फिल्म के अगले पार्ट में अहम जगह मिल सकती है। हालांकि, मेकर्स की ओर से कहानी को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

नैनीताल एसएसपी से की मुलाकात

कैंची धाम में दर्शन के बाद अनुप्रिया नागर और उनके परिजनों ने नैनीताल के एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता और आगे की योजनाओं को लेकर चर्चा की।

214.79 करोड़ रुपए की कमाई

‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 214.79 करोड़ रुपए की नेट कमाई कर ली है। फिल्म की सफलता के बाद अब दर्शकों की नजर इसके दूसरे पार्ट और उसमें दिखाई जाने वाली आध्यात्मिक कहानी पर टिकी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire