Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Hanuman Ansh : 2 करोड़ की 'हनुमान अंश' ने कमाए 150 करोड़, नीम करोली बाबा के रोल के लिए मिले इतने पैसे; जानिए सभी कास्ट की फीस

साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए मेकर्स को बड़ा मुनाफा दिया है। बेहद कम बजट में बनी इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और करीब 150 करोड़ रुपये के कलेक्शन के करीब पहुंच गई।

Hanuman Ansh : 2 करोड़ की हनुमान अंश ने कमाए 150 करोड़, नीम करोली बाबा के रोल के लिए मिले इतने पैसे; जानिए सभी कास्ट की फीस
X

मुंबई। साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए मेकर्स को बड़ा मुनाफा दिया है। बेहद कम बजट में बनी इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और करीब 150 करोड़ रुपये के कलेक्शन के करीब पहुंच गई। खास बात यह रही कि फिल्म में कोई बड़ा सुपरस्टार नहीं था, इसके बावजूद कहानी और कलाकारों की दमदार एक्टिंग ने इसे सफल बना दिया।

छोटे बजट में बनी फिल्म बनी बड़ी हिट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ को करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया था। फिल्म का प्रचार भी बड़े स्तर पर नहीं किया गया था, लेकिन दर्शकों के बीच इसकी चर्चा तेजी से बढ़ी। कई बड़े सितारों ने भी फिल्म की तारीफ की और नीम करोली बाबा के जीवन से जुड़ी इस कहानी को सराहा। फिल्म की सफलता ने साबित कर दिया कि मजबूत कहानी और शानदार प्रस्तुति के दम पर बिना बड़े स्टार कास्ट के भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कमाल कर सकती है।

नीम करोली बाबा का किरदार निभाने वाले कलाकार की फीस

फिल्म में नीम करोली बाबा का मुख्य किरदार निभाने वाले शोभिनव सत्या की एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया। उनके सहज अभिनय और किरदार में गहराई की जमकर तारीफ हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शोभिनव सत्या को इस फिल्म के लिए करीब 15 लाख रुपये फीस मिली थी। बताया जाता है कि वह इस किरदार के लिए पहली पसंद नहीं थे, लेकिन कुछ परिस्थितियों के बाद उन्हें यह महत्वपूर्ण भूमिका मिली।

सपोर्टिंग कलाकारों को मिली लाखों में फीस

फिल्म में राम नंदन भोसले का किरदार निभाने वाले चंदन को कथित तौर पर करीब 8 लाख रुपये फीस मिलने की जानकारी सामने आई है। वहीं नीम करोली बाबा के बचपन का किरदार निभाने वाले विहान शेडगे को करीब 5 लाख रुपये मिले। इसके अलावा महंत जी की भूमिका निभाने वाले अनुभवी अभिनेता अनिल रस्तोगी को लगभग 4 लाख रुपये फीस मिलने की बात कही जा रही है।

बाबा की पत्नी के किरदार में नजर आईं पूर्णिमा तिवारी

फिल्म में नीम करोली बाबा की पत्नी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी भी दर्शकों के बीच चर्चा में रहीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें इस भूमिका के लिए करीब 3.5 लाख रुपये फीस मिली। वहीं इंस्पेक्टर धरम सिंह का किरदार निभाने वाले गुलशन पांडे को करीब 3 लाख रुपये मिलने की जानकारी सामने आई है।

कहानी और आस्था ने बदली फिल्म की किस्मत

‘हनुमान अंश’ की सबसे बड़ी ताकत इसकी कहानी और आध्यात्मिक जुड़ाव रहा। फिल्म ने बिना बड़े बजट और स्टार पावर के दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता ने मेकर्स को बड़ा फायदा पहुंचाया है और यह फिल्म साल 2026 की सबसे ज्यादा मुनाफा देने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire