Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Fast & Furious पर बड़ी अपडेट, 'फास्ट फॉरएवर' होगी फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म, विन डीजल ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

Fast & Furious

Fast & Furious पर बड़ी अपडेट, फास्ट फॉरएवर होगी फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म, विन डीजल ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
X

Fast & Furious: नई दिल्ली। हॉलीवुड की लोकप्रिय 'फास्ट एंड फ्यूरियस' फ्रेंचाइजी के प्रशंसकों के लिए बड़ी खबर है। अभिनेता विन डीजल ने फ्रेंचाइजी की संभावित आखिरी फिल्म 'फास्ट फॉरएवर' को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट की जमकर तारीफ की और इसे अपने करियर की सबसे बेहतरीन स्क्रिप्ट में से एक बताया।

'दशकों बाद पढ़ी इतनी बेहतरीन स्क्रिप्ट'

वीडियो में विन डीजल ने कहा, "मैंने अभी माइक लेस्ली की 'फास्ट फॉरएवर' की स्क्रिप्ट पढ़ी। यह बीते कई दशकों में सबसे बेहतरीन स्क्रिप्ट है, जो मैंने पढ़ी है। मैं अभी तक भावुक हूं।" उनके इस बयान के बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। माना जा रहा है कि मेकर्स इस बार कहानी और क्लाइमैक्स को पहले से ज्यादा भव्य बनाने की तैयारी में हैं।

'आप भगवान का शुक्रिया अदा करेंगे'

विन डीजल ने वीडियो में आगे कहा, "आपको अंदाजा भी नहीं है। जब 17 मार्च 2028 को यह फिल्म रिलीज होगी तब आप भगवान का शुक्रिया अदा करेंगे कि आपने यह फिल्म सिनेमाघरों में देख ली है।" इससे पहले भी वह बता चुके हैं कि फिल्म के दमदार क्लाइमैक्स पर उनकी टीम पिछले साढ़े तीन साल से काम कर रही है।

25 साल पुरानी फ्रेंचाइजी का होगा शानदार END

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'फास्ट फॉरएवर' की शूटिंग लॉस एंजिल्स में चल रही है। इससे पहले इस फ्रेंचाइजी की फिल्मों की शूटिंग रियो डी जिनेरियो, टोक्यो, लंदन, हवाना और अबू धाबी जैसे शहरों में हो चुकी है। करीब 25 साल पहले शुरू हुई 'फास्ट एंड फ्यूरियस' सीरीज दुनिया की सबसे सफल एक्शन फ्रेंचाइजी में गिनी जाती है। अब 17 मार्च 2028 को रिलीज होने वाली इस फिल्म को इसका भव्य और भावनात्मक समापन माना जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire