Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Avengers: Doomsday का ट्रेलर रिलीज, डॉक्टर डूम से भिड़ने लौटे मार्वल के सुपरहीरो, कैप्टन अमेरिका की वापसी; इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Avengers: Doomsday का ट्रेलर रिलीज, डॉक्टर डूम से भिड़ने लौटे मार्वल के सुपरहीरो, कैप्टन अमेरिका की वापसी; इस दिन रिलीज होगी फिल्म
X

मुंबई : मार्वल स्टूडियोज़ की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'Avengers: Doomsday' का पहला ट्रेलर रिलीज होते ही दुनियाभर के फैंस के बीच उत्साह की लहर दौड़ गई है। करीब 2 मिनट 26 सेकंड लंबे इस ट्रेलर में मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के कई लोकप्रिय सुपरहीरो एक बार फिर बड़े खतरे का सामना करने के लिए साथ आते दिखाई देते हैं। फिल्म में इस बार सबसे बड़ी चुनौती खलनायक डॉक्टर डूम के रूप में सामने आएगी, जो पूरी दुनिया के अस्तित्व के लिए खतरा बनता नजर आ रहा है।

थोर ने संभाली टीम की कमान

ट्रेलर में थोर (क्रिस हेम्सवर्थ) टीम को एकजुट करते हुए दिखाई देते हैं। वह सभी सुपरहीरोज़ से अपने मतभेद भुलाकर साथ लड़ने की अपील करते हैं और कहते हैं कि अगर इस बार वे एकजुट नहीं हुए, तो अब तक दी गई सारी कुर्बानियां बेकार हो जाएंगी। ट्रेलर का एक्शन, विजुअल इफेक्ट्स और भावनात्मक संवाद इसे पहले ही चर्चा का विषय बना चुके हैं।

कैप्टन अमेरिका की वापसी बनी सबसे बड़ा सरप्राइज

ट्रेलर के आखिर में सबसे बड़ा सरप्राइज तब मिलता है, जब थोर की मुलाकात अपने पुराने साथी स्टीव रोजर्स (कैप्टन अमेरिका) से होती है। इस दृश्य ने फैंस की उत्सुकता कई गुना बढ़ा दी है। इसके अलावा डॉक्टर डूम की पहली झलक भी ट्रेलर में दिखाई गई है, जो फिल्म के मुख्य संघर्ष की ओर इशारा करती है।

कई सुपरहीरो एक साथ आएंगे नजर

फिल्म में नई फैंटास्टिक फोर टीम के साथ एंट-मैन (पॉल रुड), येलेना बेलोवा (फ्लोरेंस प्यू), वकांडा के योद्धा और एक्स-मेन के कई प्रतिष्ठित किरदार भी वापसी करते नजर आएंगे। अलग-अलग मार्वल फ्रेंचाइज़ी के सुपरहीरोज़ को एक साथ देखने का मौका इस फिल्म को और भी खास बना रहा है।

18 दिसंबर 2026 को होगी रिलीज

'Avengers: Doomsday' का निर्देशन एक बार फिर रुसो ब्रदर्स कर रहे हैं, जबकि फिल्म की कहानी माइकल वाल्ड्रॉन और स्टीफन मैकफीली ने लिखी है। यह फिल्म 18 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके बाद कहानी का अगला अध्याय 'Avengers: Secret Wars' में आगे बढ़ेगा, जिसके 2028 में रिलीज होने की संभावना है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire